राम मंदिर बनेगा तभी होगी भाजपा की जीत: स्वामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने इस मामले में जल्द कुछ बड़ा करने की घोषणा की है। स्वामी ने कहा कि मंदिर बनेगा तो भाजपा भी जीतेगी।
इसलिए वह प्रधानमंत्री से विकास के साथ-साथ हिंदुत्व के मुद्दे को भी आगे ले जाने का अनुरोध करेंगे।
स्वामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण बेहद जरूरी है। इसलिए वह अब इस दिशा में जल्द ही कुछ बड़ा करेंगे।
हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़े बीजेपी
स्वामी ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि नेशनल हेराल्ड, आरबीआई गवर्नर मामले के बाद वह खुद को राम मंदिर मुद्दे पर केंद्रित करेंगे।
उन्होंने इस दौरान पार्टी और सरकार को हिंदुत्व के मुद्दे पर मजबूती दिखाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि वह खुद प्रधानमंत्री से विकास के साथ-साथ हिंदुत्व के मुद्दे को भी आगे बढ़ाने का अनुरोध करेंगे।