फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Mandir News: Those who fought the battle of Ayodhya in court, will remain away from the Ram Mandir Bhoomi Pujan ceremony

Ram Mandir News: जिन्होंने लड़ी अयोध्या की लड़ाई, वही रहेंगे राम मंदिर भूमि पूजन समारोह से दूर!

Tue, 04 Aug 2020 03:36 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 04 Aug 2020 03:36 PM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या की लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ वकील के. परासरन ऑनलाइन देखेंगे भूमि पूजन समारोह    
  • मंदिर आंदोलन चलाने वाले लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, विनय कटियार, प्रवीण तोगड़िया, उमा भारती जैसे लोग आयोजन से रहेंगे दूर, शारीरिक स्वास्थ्य और कोरोना के कारण कार्यक्रम से रहेंगे दूर

विज्ञापन
Ram Mandir News: Those who fought the battle of Ayodhya in court, will remain away from the Ram Mandir Bhoomi Pujan ceremony
प्रस्तावित राम मंदिर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इसे समय का खेल ही कहिए कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए जिन लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी लड़ाई लड़ी, वहीं इसके भूमि पूजन समारोह से दूर रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट में राम लला पक्ष के पैरोकार रहे प्रसिद्द वकील के. परासरन अपनी ज्यादा आयु और स्वास्थ्य कारणों से अयोध्या के राममंदिर भूमि पूजन समारोह में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन


वे ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ‘भाजपा के लौहपुरुष’ कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी और डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी भी ऑनलाइन माध्यम से ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए ज्यादा आयु के लोगों को समारोह की भीड़ से दूर रखने की नीति बनाई गई है और इसी के तहत इन दिग्गजों को कार्यक्रम में शारीरिक रूप से उपस्थित रहने से रोका गया है।
विज्ञापन


बजरंग दल के अध्यक्ष के तौर पर राममंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाने वाले विनय कटियार ने स्वयं ही स्वास्थ्य कारणों से  समारोह में न शामिल हो पाने के लिए जानकारी दे दी है। इसी प्रकार भाजपा की तत्कालीन फायर ब्रांड नेता रहीं उमा भारती ने भी अयोध्या के कार्यक्रम में न जा पाने की मजबूरी बताई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के पोस्टर बॉय रहे कल्याण सिंह भी इस कार्यक्रम से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक सिंघल के बाद विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष रहते हुए राममंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाने वाले डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया वैचारिक मतभेद के कारण पहले ही संघ परिवार से दूर हो चुके हैं। उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है, जबकि कभी अपनी तेज तर्रार आवाज के कारण वे हमेशा मीडिया की सुर्ख़ियों में रहा करते थे। वे अब अपना संगठन चलाते हैं और समय-समय पर अपना विचार रखते रहते हैं।


हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, बाबा रामदेव, साध्वी ऋतंभरा सहित देश के कोने-कोने से सैकड़ों प्रमुख संत इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। मंदिर का भूमि पूजन पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के हाथों किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed