फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir: Naresh Kumawat making the 251 feet high statue of Lord Ram

Ram Mandir: कौन बना रहा भगवान राम की 251 फीट ऊंची प्रतिमा? 80 देशों में बना चुके राष्ट्र पुरुषों की मूर्तियां

Mon, 08 Jan 2024 02:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Jan 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या में भगवान राम की 251 फीट ऊंची विशाल मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इस मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत बना रहे हैं, जो अब तक दुनिया के 80 से ज्यादा देशों के 230 से अधिक शहरों में भारत के राष्ट्रपुरुषों की मूर्तियां बना चुके हैं...
loader
Ram Mandir: Naresh Kumawat making the 251 feet high statue of Lord Ram
Ram Man: Naresh Kumawat - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

अयोध्या में स्थापित की जा रही भगवान राम की प्रतिमा नख से शिख तक 51 इंच ऊंची है। इस मूर्ति में भगवान का स्वरूप पांच वर्ष के बच्चे के समान बालरूप में होगा। लेकिन इसके अलावा अयोध्या में भगवान राम की 251 फीट ऊंची विशाल मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इस मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत बना रहे हैं, जो अब तक दुनिया के 80 से ज्यादा देशों के 230 से अधिक शहरों में भारत के राष्ट्रपुरुषों की मूर्तियां बना चुके हैं। इनमें भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध से लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां भी शामिल हैं। इस समय भी वे कनाडा में भगवान राम की 54 फीट ऊंची प्रतिमा बना रहे हैं। इसके पहले वे कनाडा में ही 50 फीट ऊंची हनुमान की मूर्ति बना चुके हैं।

नरेश कुमावत ने अमर उजाला को बताया कि अयोध्या में भगवान राम की 251 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने की सोच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भगवान राम की एक मूर्ति उन्हें दिखाई थी, जो उन्हें काफी पसंद आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस मूर्ति को अजानुबाहु का नाम दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस प्रतिमा का निर्माण शुरू करेंगे। स्थापना के बाद यह दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा होगी।

सबसे पहले अयोध्या में ही सरयू नदी के किनारे इस प्रतिमा को लगाने का प्रस्ताव किया गया था, लेकिन अब इसे बारह मांझा घाट के पास स्थापित किया जा सकता है। इस विशाल मूर्ति के लिए अनुकूल ठोस जमीन मिलने पर ही जगह पर अंतिम मुहर लग पाएगी। इस मूर्ति के निर्माण की लागत और समय के विषय में अभी बहुत कुछ निश्चित नहीं है, लेकिन यह तय है कि राम मंदिर के निर्माण के बाद भगवान राम की 251 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed