{"_id":"658eb646b151d40cbc085f4f","slug":"ram-mandir-mallikarjun-kharge-sonia-gandhi-invited-for-ram-mandir-pran-pratishtha-program-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का खरगे-सोनिया गांधी को न्योता, पित्रोदा के बयान से कांग्रेस का किनारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का खरगे-सोनिया गांधी को न्योता, पित्रोदा के बयान से कांग्रेस का किनारा
Fri, 29 Dec 2023 05:37 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:37 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए न्योता मिला है। इसकी पुष्टि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उचित समय पर इसकी सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए देशभर के तमाम हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है। पीएम मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियां इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा कई नेताओं को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया गया है।
मल्लिकार्जुन खरगे- सोनिया गांधी को भी मिला न्योता
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को भी आमंत्रित किया गया है। बुलावे को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि उचित समय पर फैसला लेकर सूचित किया जाएगा।
पित्रोदा ने खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किलें
राम मंदिर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी से उपजे विवाद पर कांग्रेस ने चुप्पी साध ली हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि उनका बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं हैं। बता दें इस सप्ताह की शुरुआत में पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कहा कि क्या राम मंदिर असली मुद्दा है या बेरोजगारी है। इस बयान के बाद से ही राजनीति तेज हो गई है। अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बोलते हुए पित्रोदा ने कहा कि मुझे किसी भी धर्म से कोई समस्या नहीं है। कभी-कभार मंदिर के दर्शन के लिए जाना ठीक है, लेकिन आप इसे मुख्य मंच नहीं बना सकते हैं।
विज्ञापन
सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा आक्रामक
पित्रोदा के बायान के बाद से ही भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को जमकर घेरा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कांग्रेस में हानि, निराशा और भय की भवाना पैदा कर रही है। वहीं भाजपा नेता सुशील मोदी ने पित्रोदा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जैसे लोगों का देश से कोई संबंध नहीं हैं। ऐसे लोगों ने सदैव ईवीएम और राम मंदिर पर सवाल खड़े किए हैं। इन्हें भगवान में विश्वास ही नहीं हैं।