फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ram mandir: Business crosses Rs one lakh crore, shops to remain open tomorrow

Ram Mandir: एक लाख करोड़ से ज्यादा हुआ व्यापार, कल भी खुली रहेंगी दुकानें

Sun, 21 Jan 2024 12:34 PM IST
काव्या मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 21 Jan 2024 12:34 PM IST
सार

व्यापारियों के प्रमुख संगठन कैट ने कहा है कि राम मंदिर उद्घाटन के दिन देश के बाजारों में कई कार्यक्रम रखे गए हैं। इसे देखते हुए सभी बाजारों को कल खुला रखने का निर्णय किया गया है।

विज्ञापन
ram mandir: Business crosses Rs one lakh crore, shops to remain open tomorrow
कल भी खुली रहेंगी दुकानें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम से देश के बाजारों में रौनक लौट आई है। व्यापारियों के प्रमुख संगठन कैट ने दावा किया है कि राम मंदिर उद्घाटन से जुड़ा व्यापार एक लाख करोड़ रुपये की सीमा पार कर चुका है। अभी उद्घाटन का मुख्य कार्यक्रम कल 22 जनवरी को है। तब तक यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है।

विज्ञापन


संगठन ने कहा है कि राम मंदिर उद्घाटन के दिन देश के बाजारों में कई कार्यक्रम रखे गए हैं। इसे देखते हुए सभी बाजारों को कल खुला रखने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


22 जनवरी को खुले रहेंगे बाजार
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व्यापारिक समुदाय के बीच हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या राष्ट्रीय अभियान चला रहा है। इसके अंतर्गत दिल्ली एवं देश के सभी राज्यों के व्यापारी संगठनों ने 22 जनवरी के लिए अपने-अपने बाजारों में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। यह सभी कार्यक्रम बाजारों में ही होंगे, इसलिए 22 जनवरी को दिल्ली एवं देश के सभी बाजार खुले रखने का निर्णय किया गया है। इस दिन व्यापारी आम लोगों के साथ राम मंदिर उद्घाटन का जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस सदी का सबसे बड़ा दिन
कैट के प्रमुख पदाधिकारी प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में छोटे-बड़े दो हजार से अधिक कार्यक्रम होंगे। वहीं देश भर में 30 हजार से अधिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इस सदी का यह सबसे बड़ा दिन होगा, जब एक ही दिन एक साथ इतने कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि घरों, बाजारों, मंदिरों एवं अन्य स्थानों की सजावट करने के लिए आज फूलों की मांग में बहुत बड़ी वृद्धि हुई है।

राम झंडों और पटकों की कमी
मिट्टी के दीपक खरीदने का भी तांता लगा रहा। मिठाई की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। लोग कल प्रसाद के लिए बड़े पैमाने पर मिठाई खरीद रहे हैं। बाजार में राम झंडों और राम पटकों की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कारण से देश भर में उपजे बेहद उत्साह और उमंग के चलते जिस बड़े पैमाने पर कार्यक्रम हुए हैं। श्री राम से जुड़े सामान की बिक्री हुई है उसने एक लाख करोड़ से व्यापार को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed