फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rakesh Tikait targeted Asaduddin Owaisi in Hyderabad calling him an unbridled bull and partner of BJP news in Hindi

हैदराबाद में टिकैत: बिना नाम लिए ओवैसी पर निशाना, बोले- बेलगाम सांड है, यहीं बांधकर रखो, बाहर भाजपा की मदद करता है

Thu, 25 Nov 2021 10:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 25 Nov 2021 10:06 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को हैदराबाद में बिना नाम लिए असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया और उन्हें भाजपा का मददगार करार दिया। ओवैसी हैदराबाद से सांसद हैं और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Rakesh Tikait targeted Asaduddin Owaisi in Hyderabad calling him an unbridled bull and partner of BJP news in Hindi
राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के नेता और कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले राकेश टिकैत गुरुवार को हैदराबाद में थे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला। ओवैसी को भाजपा का मददगार बताते-बताते टिकैत उन्हें बेलगाम सांड तक बोल गए। 
विज्ञापन


टिकैत ने कहा, आपके यहां का एक बेलगाम सांड छोड़ दिया गया है, वो भाजपा की मदद कर रहा है। उसे अपने यहां बांध कर रखो, तेलंगाना और हैदराबाद से बाहर मत जाने दो। उन्होंने आगे कहा कि वह बोलता कुछ और है और उसका मकसद कुछ और है। वही देश में भाजपा की सबसे ज्यादा मदद करता है, ये सब लोग जानते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि दोनों की 'ए' और 'बी' टीम हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने एक साल से अधिक समय से चल रहे किसानों के आंदोलन के बाद तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इसे लेकर आगामी शीतकालीन सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा। लेकिन टिकैत ने अभी आंदोलन खत्म न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed