फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rakesh Asthana takes charge of DG BSF

राकेश अस्थाना ने बीएसएफ के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला 

Tue, 18 Aug 2020 04:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 18 Aug 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Asthana takes charge of DG BSF
Rakesh Asthana - फोटो : BSF

राकेश अस्थाना ने आज सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाल लिया। वह सीमा सुरक्षा बल के 27वें महानिदेशक हैं। इसके दो लाख पैंसठ हजार से भी अधिक बहादुर और समर्पित जवान भारत-पाकिस्तान व भारत-बांग्लादेश से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


राकेश अस्थाना गुजरात कैडर के 1984 बैच भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वह सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर हैं।

अस्थाना ने गुजरात पुलिस में विभिन्न पदों पर रहते हुए वड़ोदरा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक तथा सूरत व वड़ोदरा सिटी के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया है। इन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अतिरिक्त निदेशक और विशेष निदेशक की प्रति-नियुक्ति पर अपनी सेवाएं दी हैं। सीमा सुरक्षा बल में महानिदेशक का पदभार संभालने से पूर्व ये महानिदेशक, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


राकेश अस्थाना को 2001 में ‘सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक’ और 2009 में ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed