राज्यसभा: भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता समेत चार बने सांसद, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
- राज्यसभा में चार नए सांसदों ने ली शपथ, भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता दोबरा बने सांसद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी समेत चार लोगों ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की मौजूदगी में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
दासगुप्ता और जेठमलानी के अलावा पत्रकार जॉन ब्रिटास और माकपा नेता वी शिवदासन ने भी शपथ ली। ब्रिटास और शिवदासन नवनिर्वाचित सदस्य हैं जबकि जेठमलानी मनोनीत हैं। दासगुप्ता राज्यसभा के पुन: मनोनीत सदस्य हैं।
राज्यसभा के लिए फिर से नामांकन पर स्वपन दासगुप्ता ने बुधवार को कहा था कि वह पश्चिम बंगाल के मुद्दों को उजागर करने और देश में शिक्षा प्रणाली पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने कार्यकाल का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। भाजपा नेता दासगुप्ता ने राज्यसभा सांसद के रूप में इस्तीफा दे दिया था और बाद में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।
दासगुप्ता ने कहा, 'मैं राज्यसभा के लिए मुझे फिर से नामित करने के लिए राष्ट्रपति का आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने शेष कार्यकाल का उपयोग उन मुद्दों को उठाने और उजागर करने के लिए करूंगा जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल राज्य से संबंधित। साथ ही उन मुद्दों का पता लगाने के लिए जो भारत में शिक्षा की समस्याओं और संभावनाओं से संबंधित हैं।'
शिवदासन ने मलयालम भाषा में शपथ ली, लेकिन तीन अन्य सदस्यों ने अंग्रेजी में शपथ ली। नए सदस्यों को बधाई देते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि कि शपथ ग्रहण आमतौर पर उनके चैंबर में होता है, लेकिन कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए राज्यसभा के चैंबर में शपथ ग्रहण कराया गया। सभापति ने कहा कि शपथ ग्रहण अभी इसलिए कराया गया क्योंकि संसद का अगला सत्र शुरू होने में कुछ समय है। मानसून सत्र जुलाई में प्रस्तावित है। इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि सत्र समय से आरंभ होगा।