फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Chairman has re-constituted the eight Department–related Parliamentary Standing Committees

Rajya Sabha: आठ संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन, जानें चिदंबरम को किस पैनल की सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue, 29 Aug 2023 09:02 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2023 09:02 AM IST
सार

राज्यसभा के सभापति ने लोकसभा अध्यक्ष की सलाह से आठ विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया है। बता दें, राज्यसभा सभापति के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संसदीय स्थायी समितियां बदली गई हैं। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Chairman has re-constituted the eight Department–related Parliamentary Standing Committees
संसद की स्थायी समितियों का पुनर्गठन - फोटो : एएनआई

विस्तार

संसद की स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया गया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आठ विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समितियां (डीआरएससी) बदली हैं। संसद के ऊपरी सदन ने मंगलवार को कहा कि इसमें 31 सदस्यीय गृह पैनल में वरिष्ठ कांग्रेस राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम की नियुक्ति भी शामिल है।

विज्ञापन


दरअसल, राज्यसभा के सभापति ने लोकसभा अध्यक्ष की सलाह से आठ समितियों का पुनर्गठन किया है। बता दें, सभापति के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संसदीय स्थायी समितियों में बदलाव किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा के सभापति ने चिदंबरम को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य के रूप में ऐसे समय में नियुक्त किया है, जब पैनल तीन प्रस्तावित विधेयकों पर चर्चा कर रहा है। बता दें, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारती नागरिक सुरक्षा सहिंता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम यह ऐसे तीन विधेयक हैं, जिनका उद्देश्य आपराधिक न्याय कानूनों को बदलना है। 

इन विधेयकों को 11 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में पेश किया था। बता दें, 24 विभाग संबंधी स्थायी समितियां अथवा डीआरएससी हैं। इनमें से प्रत्येक समिति में 31 सदस्य हैं, जिनमें से 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा से हैं। 


ऐसे में अब आठ डीआरएससी का पुनर्गठन किया गया हैं। पी चिदंबरम की नियुक्ति कांग्रेस के पी भट्टाचार्य की जगह हुई है। बता दें, भट्टाचार्य हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। पार्टी के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी पहले से ही भाजपा सांसद बृज लाल की अध्यक्षता वाले गृह पैनल के सदस्य हैं। इसके अलावा, सभापति ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है।

इस बीच, छह प्रमुख संसदीय समितियों (गृह, आईटी, रक्षा, विदेश, वित्त और स्वास्थ्य) के अध्यक्ष भाजपा या उसके सहयोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed