फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnaths indirect warning to China in Asian Coast Guards meeting

Asian Coast Guards: हिंद-प्रशांत में किसी को समुद्री सीमा नहीं हथियाने देंगे, राजनाथ की चीन को परोक्ष चेतावनी

Sat, 15 Oct 2022 01:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 15 Oct 2022 01:50 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें समुद्री सुरक्षा और उसकी सुरक्षा के लिए कानून बनाने, उनके अमल के लिए विभिन्न देशों के साथ सहकारी तंत्र स्थापित करने और समुद्री कानून लागू करने वाली एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने में जुटना होगा। 

विज्ञापन
Rajnaths indirect warning to China in Asian Coast Guards meeting
एशियाई तटरक्षक एजेंसियों की बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागीरी को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उसे परोक्ष चेतावनी दी। एशियाई तटरक्षक एजेंसियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम हिंद-प्रशांत में खुली, मुक्त, नियम-आधारित समुद्री सीमाओं के पक्ष में हैं। किसी भी देश को, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, वैश्विक मार्ग को हथियाने या दूसरों को इसके उचित उपयोग से वंचित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत समुद्री सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय विनियमों को लागू करने के लिए वचनबद्ध है। हमें समुद्री सुरक्षा और उसकी सुरक्षा के लिए कानून बनाने, उनके अमल के लिए विभिन्न देशों के साथ सहकारी तंत्र स्थापित करने और समुद्री कानून लागू करने वाली एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने में जुटना होगा। 
विज्ञापन


समुद्री डकैती रोकने का क्षेत्रीय समझौता उत्साहवर्धक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एशिया में समुद्री और सशस्त्र डकैती के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोग के समझौते से उत्साहित है। हम आपसी सहयोग को ही समुद्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी तरीका मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed