{"_id":"5990d6634f1c1b42638b475a","slug":"rajnath-urges-mamata-to-initiate-dialogue-to-end-darjeeling-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह बोले- दार्जिलिंग संकट समाप्त करने के लिए आगे आए ममता सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह बोले- दार्जिलिंग संकट समाप्त करने के लिए आगे आए ममता सरकार
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Aug 2017 05:11 AM IST
विज्ञापन
West Bengal
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग संकट दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सभी पक्षकारों से बातचीत करने को कहा है। मालूम हो कि अलग राज्य की मांग के समर्थन में दार्जिलिंग में पिछले दो महीने से ज्यादा समय से आंदोलन चल रहा है। गृहमंत्री ने ममता से कहा कि वह पर्वतीय क्षेत्र में इंटरनेट और केबल चैनलों की बहाली करें।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार शाम को दो घंटे तक चली बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने गोरखालैंड आंदोलन से जुड़े नेताओं से भी कहा कि वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दें।
विज्ञापन
गोरखालैंड आंदोलन से जुड़े सभी संगठनों ने अपनी विस्तृत मांग वाला एक ज्ञापन भी गृहमंत्री को सौंपा। आंदोलन की अगुवाई करने वाले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने कहा कि हमने गृह मंत्री से अलग राज्य बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी की।
विज्ञापन