गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- दुनिया में ऐसी गोली नहीं है जो हमारे जवानों का हौसला तोड़ सके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुग्राम में सीआरपीएफ की 79वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने शहीदों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा- आप सभी और आपके परिवारों को इस दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जिन बहादुर लोगों ने लड़ते हुए अपनी कुर्बानी दी है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाए हैं। दुनिया में ऐसी कोई गोली नहीं है जो हमारे सीआरपीएफ जवानों के विश्वास को तोड़ सकें।
राजनाथ ने सीआरपीएफ की तारीफ करते हुए कहा कि आपका किरदार बहमुखी है। उन्होंने कहा- चाहे नक्सलियों, आतंकियों के साथ लड़ना हो या फिर चुनावों के दौरान ड्यूटी करना, देश को केवल सीआरपीएफ याद रहते हैं। मैं स्वच्छ भारत अभियान में आपके दिए गए योगदान से काफी प्रभावित हूं। आपका किरदार बहुमुखी है। आप संविधान के रक्षक भी हैं और आप इसे दोषरहित तरीके से कर रहे हैं।
सीआरपीएफ को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद शहीदों के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाने लगा। उन्होंने कहा- कोई भी राशि मृत व्यक्ति की क्षतिपूर्ति नहीं कर सकती है। लेकिन इसके बावजूद हमने यह सुनिश्चित किया कि शहीदों के परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। हमने इसकी शुरुआत साल 2016 में की थी और आज मैं आपके साथ यह खबर साझा करते हुए काफी खुश हूं कि हमने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है।
Whether it be fighting with naxals, terrorists or during election; nation only remembers CRPF. I'm impressed by your contribution towards Swachh Bharat Abhiyan. Your role is multifaceted. You're also protectors of constitution & you've been doing that flawlessly: HM Rajnath Singh pic.twitter.com/6P5KeVMQ6d
— ANI (@ANI) March 24, 2018