फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh The situation in Afghanistan is challenging we will change our strategy

रक्षा मंंत्री राजनाथ बोले: अफगानिस्तान के हालात चुनौतीपूर्ण, जरूरत पड़ी तो उनकी धरती पर जाकर खत्म करेंगे आतंक

Sun, 29 Aug 2021 01:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Aug 2021 01:08 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को तमिलनाडु के डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में भविष्य में सेना की तैयारियों पर बात की। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय सेना की औसत उम्र कम करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए टूर ऑफ ड्यूटी निर्णायक साबित होगी। आगे कहा कि तालिबान ने हमें अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Rajnath Singh The situation in Afghanistan is challenging we will change our strategy
Rajnath singh - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद वहां के हालात बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। इन हालातों ने कई देशों को अपनी रणनीति में बदलाव करने के लिए मजबूर कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में कहा कि वर्तमान हालातों ने हमें मजबूर कर दिया है कि हम अपनी रणनीति में बदलाव करें। अब भारत, अफगानिस्तान पर दोबारा से सोच रहा है और नई रणनीति तैयार कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो हम उनकी धरती पर जाकर सैन्य अभियान चलाएंगे और आतंक को खत्म करेंगे। 

विज्ञापन


दुश्मनों के खात्मे लिए तैयार हो रहा इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसी ही चुनौतियों से लड़ने के लिए रक्षा मंत्रालय इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप बनाने पर तेजी से विचार कर रहा है। क्योंकि, युद्ध के समय सबसे महत्वपूर्ण होता है कि आप कितनी जल्दी निर्णय ले रहे हैं। ये बैटल ग्रुप जल्द निर्णय तो लेंगे ही साथ लड़ाकों की यूनिट भी तैयार करेंगे। ये बैटल ग्रुप हमारे दुश्मनों का खात्मा करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

 
टूर ऑफ ड्यूटी बदलेगी सेना का भविष्य 
रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारत के युवा, सैनिकों जैसी राष्ट्रभक्ति और अनुशासन सीखें। इसके लिए हमें नए रास्ते खोजने होंगे, जिससे सेना के प्रति युवाओं के रूझान को बढ़ाया जा सके। इसके लिए रक्षा मंत्रालय टूर ऑफ ड्यूटी पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि यह निर्णय हमारे लिए गेम चेजिंग साबित होगा और भारतीय सेना की औसत उम्र को भी कम कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान चुप है क्योंकि, भारत बदल गया है
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दो लड़ाईयां हारने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंक का सहारा लेना शुरू कर दिया। वह आतंकियों को हथियार व प्रशिक्षण दे रहा है, लेकिन एक बात मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अब भारत बदल चुका है और वह अपनी जमीन पर आतंकियों को पनपने तो देगा ही नहीं साथ ही उनके खिलाफ अभियान भी चलाएगा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस समय शांति इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान जानता है कि भारत अपने रक्षात्मक रवैये को छोड़कर अब प्रतिक्रिया भी देने लगा है। 2016 में बालाकोट स्ट्राइक में यह बात दुनिया ने जान ली है। 


चीन विवाद में हमारी सेना ने खुद को साबित किया
राजनाथ सिंह ने कहा कि चीनी सेना जब हमारी सीमा की ओर बढ़ रही थी तब हालात बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो चुके थे। मैनें रात 11 बजे आर्मी चीफ से बात की। इसके बाद हमारी सेनाओं ने फिर से साबित किया कि वे दुश्मनों से देश की सीमा की रक्षा के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed