{"_id":"60c3de2f8ebc3e817b7e689b","slug":"rajnath-singh-says-11-percent-of-the-worlds-road-accidents-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह: दुनिया के 11 फीसदी सड़क हादसे भारत में, यह मूक महामारी से कम नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजनाथ सिंह: दुनिया के 11 फीसदी सड़क हादसे भारत में, यह मूक महामारी से कम नहीं
Sat, 12 Jun 2021 03:35 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Jun 2021 03:35 AM IST
सार
- हर साल देश में करीब 4.5 से 5 लाख दुर्घटनाएं होती हैं।
- सड़कों पर होने वाले हादसे हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को देश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में से 11 फीसदी भारत में होती हैं और यह किसी मूक महामारी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
रक्षामंत्री ने देश में बढ़ते सड़क हादसों पर जताई चिंता, बीआरओ के दो उत्कृष्टता केंद्रों का किया उद्घाटन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मयोगियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि सड़कों पर होने वाले हादसे हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है। हमारे देश में दुनिया के कुल वाहनों के तीन फीसदी से भी कम वाहन लेकिन देश में हादसे करीब 11 फीसदी है।
विज्ञापन
हर साल देश में करीब 4.5-5 लाख दुर्घटनाएं होती हैं और दुर्भाग्य से इसमें 1.5 लाख लोग जान गंवाते हैं। इससे निजात पाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाएं हैं। इनमें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति को मंजूरी देने से लेकर मोटर वाहन कानून 2020 को लाना शामिल है। साथ ही राष्ट्रीय हाईवे पर ब्लैक स्पॉट भी पहचाने जा रहे हैं। बीआरओ ने शुक्रवार को कार्य प्रबंधन, सड़क बुनियादी ढांचे का डिजिटलीकरण, मानव संसाधन प्रबंधन और भर्ती प्रबंधन के लिए चार नए साफ्टवेयर लॉन्च किए।
विज्ञापन
साथ ही रक्षामंत्री ने बीआरओ के दो उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन किया। बीआरओ की स्थापना सड़कों, पुलों, सुरंगों आदि के निर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि एक उत्कृष्टता केंद्र देश के पूर्वी और पश्चिमोत्तर हिस्सों में लगभग 60,000 किलोमीटर सड़कों, 56,000 मीटर पुलों, 19 हवाई पट्टियों और चार सुरंगों के विकास के क्त्रस्म में बीआरओ को मिले अनुभव को संस्थागत रूप देगा। दोनों केंद्र राष्ट्रीय राजधानी में बीआरओ मुख्यालय में स्थापित किए गए हैं।