फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh said india's target of defence production of three lakh crore rupees by 2029

India: 'दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्ति बनेगा भारत', राजनाथ बोले- 2029 तक तीन लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य

Fri, 18 Apr 2025 04:54 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 18 Apr 2025 04:54 AM IST
सार

डिफेंस कॉन्क्लेव 2025-फोर्स ऑफ द फ्यूचर में राजनाथ ने कहा कि भारत रक्षा उपकरणों के आयात पर अपनी निर्भरता कम करेगा और एक रक्षा औद्योगिक परिवेशी तंत्र बनाएगा। यह तंत्र न केवल देश की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि रक्षा निर्यात की क्षमता को भी मजबूत करेगा। वह दिन दूर नहीं जब भारत न केवल विकसित देश के रूप में उभरेगा, बल्कि हमारी सैन्य शक्ति भी विश्व में शीर्ष पर होगी।

विज्ञापन
Rajnath Singh said india's target of defence production of three lakh crore rupees by 2029
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत विश्व की नंबर एक सैन्य शक्ति के रूप में उभरेगा। सिंह ने कहा, इस साल देश का रक्षा उत्पादन 1.60 लाख करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है और 2029 तक तीन लाख करोड़ के सैन्य उपकरणों के निर्माण का लक्ष्य है।

विज्ञापन


डिफेंस कॉन्क्लेव 2025-फोर्स ऑफ द फ्यूचर में राजनाथ ने कहा कि भारत रक्षा उपकरणों के आयात पर अपनी निर्भरता कम करेगा और एक रक्षा औद्योगिक परिवेशी तंत्र बनाएगा। यह तंत्र न केवल देश की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि रक्षा निर्यात की क्षमता को भी मजबूत करेगा। वह दिन दूर नहीं जब भारत न केवल विकसित देश के रूप में उभरेगा, बल्कि हमारी सैन्य शक्ति भी विश्व में शीर्ष पर होगी। सिंह ने कहा, भारत न केवल अपनी सीमाओं को सुरक्षित कर रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रक्षा परिवेशी तंत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भी अपनी स्थिति बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र का पुनरुद्धार और सुदृढ़ीकरण सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। सरकार की पहली और सबसे बड़ी चुनौती इस मानसिकता को बदलना है कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए केवल आयात करेगा।
विज्ञापन


देश के रक्षा उत्पादन को मजबूती प्रदान कर रहा मेक इन इंडिया
रक्षा मंत्री ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम न केवल देश के रक्षा उत्पादन को मजबूत कर रहा है, बल्कि इसमें वैश्विक रक्षा आपूर्ति शृंखला को लचीला और सुदृढ़ बनाने की क्षमता भी है। सिंह ने कहा कि आज, जहां भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहा है, वहीं वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को लचीला बनाने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Amar Ujala Samwad 2025 : आज विज्ञान, देशसेवा और वित्त प्रबंधन पर होगी बात; अखिलेश सहित ये अतिथि होंगे शामिल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed