राजनाथ सिंह बोले- सरकार हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार, चलने दें संसद की कार्यवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी पार्टियों से संसद की कार्यवाही चलने देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही किसी हाल में नहीं रुकनी चाहिए। विपक्षी पार्टियां जिस मुद्दे पर बहस करना चाहती हैं, सरकार उसके लिए तैयार है।
राजनाथ ने कहा कि वो सभी पार्टियों से अनुरोध करते हैं कि संसद की कार्यवाही चलने देने में सहयोग करें। आपको बता दें कि संसद में देश भर में शुरू हुई प्रतिमाओं को तोड़ने की घटनाओं पर हंगामा हुआ था। इस मसले पर राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत का कल्चर किसी की प्रतिमा तोड़ने की इजाजत नहीं देता।
अमृतसर के ऐतिहासिक जलियांवाला बाग में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद राजनाथ ने यह बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'भले आप उनकी विचारधारा से सहमत हों या न हों लेकिन हिंसा भारत के कल्चर का हिस्सा नहीं हो सकती। जो भी मूर्ति तोड़ेगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि नॉर्थ-ईस्ट में चुनावी नतीजों के ऐलान के बाद देशभर में मूर्ति तोड़ने का सिलसिला तेज हो गया था। त्रिपुरा में लेनिन और तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने की घटनाएं सामने आई थीं। जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से भी इस पर नाराजगी जाहिर की गई थी।
We think that parliamentary proceedings should not be hindered in any situation. Govt is ready to discuss any issue on which opposition wants debate. I want to make polite request to all political parties to cooperate in parliamentary proceedings: Rajnath Singh, Union Home Min pic.twitter.com/qc60bHdXty
— ANI (@ANI) March 15, 2018