फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh in leh ladakh saysTerrorism declined after bifurcation of jammu and Kashmir in UTs

लद्दाख में बोले राजनाथ सिंह: धमकी बर्दाश्त नहीं, विवादों को संवाद से हल करने में यकीन रखता है भारत

Mon, 28 Jun 2021 11:09 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Jun 2021 11:09 PM IST
सार

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई स्थानों पर दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया में जारी गतिरोध के बीच चीन को दो टूक शब्दों में संदेश देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Rajnath Singh in leh ladakh saysTerrorism declined after bifurcation of jammu and Kashmir in UTs
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई स्थानों पर दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया में जारी गतिरोध के बीच चीन को दो टूक शब्दों में संदेश देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत संवाद के माध्यम से पड़ोसियों के साथ विवादों का समाधान ढूंढने में यकीन रखता है लेकिन उकसाये या धमकाये जाने पर वह बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन


इस क्षेत्र की अपनी यात्रा के दूसरे दिन एक अग्रिम स्थान पर एक कार्यक्रम में सैनिकों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है, जो कभी कोई आक्रमण नहीं करता लेकिन उसके सशस्त्र बल देश को ‘आंख दिखाने वालों’ को माकूल जवाब देने के लिये हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन


देश की सुरक्षा के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किये जाने की बात पर बल देते हुए सिंह ने कहा यदि स्पष्ट मंशा हो तो किसी भी विवाद का हल ढूंढा जा सकता है। उन्होंने पिछले साल 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भीषण संघर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का अकेला देश है जिसने दुनिया के किसी देश पर ना तो कभी आक्रमण किया, ना एक इंच जमीन पर कभी कब्जा किया। भारत ने कभी दुनिया के किसी देश को आंख नहीं दिखाई लेकिन किसी का हमें आंख दिखाना भी किसी सूरत में मंजूर नहीं है। हम समस्या का समाधान चाहते हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आप जैसे जवानों के कारण ही हमारा भारत देश आज सुरक्षित है। भारत-चीन गतिरोध के समय आपने जो तैयारी की उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, वो कम है। आगे भी अगर कोई हालात पैदा होंगे तो हम उसका बखूबी मुकाबला करेंगे। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है, जो आक्रमण में विश्वास नहीं करता लेकिन यदि उसे उकसाया जाएगा तो वह मुंहतोड़ जवाब देगा। सिंह की तीन दिवसीय यात्र ऐसे समय हो रही है, जब पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच साल भर से टकराव के समाधान में गतिरोध बना हुआ है। वैसे इस साल फरवरी में पैंगोंग झील इलाके से दोनों पक्षों ने अपने सैनिक एवं हथियार पीछे हटा लिये थे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें पिछले साल उत्तरी सीमा पर बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा । किंतु हमारे सशस्त्र बलों ने उससे निपटने के लिए अपना साहस एवं समर्पण दिखाया... हमारी सेना के पास हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता है।

उन्होंने देश को आश्वस्त किया कि सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि  हमने सदैव विश्वशांति के लिए कार्य किया है । हम कभी किसी पर हमला नहीं करते। हमारा उद्देश्य कभी किसी के विरूद्ध जीत हासिल करने का नहीं रहा। भारत ने किसी देश पर न तो हमला किया और न ही एक इंच जमीन पर कब्जा किया है। हमारी मंशा बहुत साफ है। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे पड़ोसियों को सोचना चाहिए कि हम युगों से पड़ोसी रहे हैं और युगों तक पड़ोसी रहेंगे। क्या वार्ता के माध्यम से हम विवादित मुद्दों का हल ढूंढ सकते हैं? हम पड़ोसी हैं और पड़ोसी बने रहेंगे। मैं सभी पड़ोसियों की बात कर रहा हूं। हम हल ढूंढ सकते हैं, बशर्ते हमारी स्पष्ट मंशा हो। ’’ उन्होंने क्युंगम में एक कार्यक्रम में और कारू अग्रिम चौकी पर सैनिकों के साथ संवाद के दौरान ये बातें कहीं।


सिंह ने कहा, ‘‘ हमारे सशस्त्र बलों ने साबित कर दिया है कि उनके पास साहस और पराक्रम है। जहां संयम की जरूरत है, वहां हमारी सेना संयम दिखाती है और जहां बहादुरी और पराक्रम की आवश्यकता है वहां वह उनका प्रदर्शन करती है 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed