{"_id":"57ffb4ac4f1c1b762b28ebfb","slug":"rajnath-singh-chairs-high-level-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सुरक्षा पर राजनाथ सिंह ने की उच्चस्तरीय बैठक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हवाई सुरक्षा पर राजनाथ सिंह ने की उच्चस्तरीय बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
पाकिस्तान की तरफ से प्रॉक्सी वार के तहत आतंकवादी हमले के गंभीर अंदेशे के मद्देनजर गृहमंत्री ने हवाई अड्ड़ो की सुरक्षा की समीक्षा की है। बृहस्पतिवार को नौर्थ ब्लाक में वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित मंत्रियों की बैठक में देश से सभी बड़े छोटे हवाई अड्डों की सुरक्षा पुख्ता करने पर लंबी बातचीत हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत दोभाल ने कुछ दिनों पहले खुफिया सूचनाओं के आधार पर हवाई सुरक्षा पर खास तवज्जो देने को कहा था।
विज्ञापन
इस बैठक में गृहराज्य मंत्री किरेन रिजिजू व हंसराज अहिर, नागिरक उड्डयन मंत्री अशोक गणपति राजू व उनके राज्यमंत्री जयंत सिन्हा मौजूद थे। इनकेअलावा गृहसचिव, आईबी प्रमुख, सीआईएसएफ केमहानिदेशक और डायरेक्ट जनरल सिविल एविएशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा से संबंधित अहम मुद्दों की चर्चा की।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पीओकेमें सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान किसी भी हद तक जा सकता है। इनमें सबसे ज्यादा खतरा विमान अपहरण का माना जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने ड्रोन से विमान और हवाई अड्डों को निशाना बनाने का भी अंदेशा जताया है। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में सेना की तकनीकी टीम की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन