{"_id":"5da499fa8ebc3e016026094a","slug":"rajnath-singh-attacks-on-congress-over-article-370-in-maharashtra-assembly-election-campaigning","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता इंग्लैंड जाकर कश्मीर का अंतरराष्ट्रीयकरण कर रहे, पार्टी निंदा भी नहीं करती: राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता इंग्लैंड जाकर कश्मीर का अंतरराष्ट्रीयकरण कर रहे, पार्टी निंदा भी नहीं करती: राजनाथ
Mon, 14 Oct 2019 09:44 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 14 Oct 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। ठाणे में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने जिनपिंग के साथ कश्मीर पर चर्चा नहीं की। आपके नेता इंग्लैंड जाते हैं, हमारे कश्मीर के आंतरिक मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का साहस करते हैं और आप इसकी निंदा भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh: Chinese President came to India and held informal summit with PM Modi. The PM didn't discuss Kashmir with him. Your leaders are going to England, daring to internationalise our internal matter of Kashmir and you are not even condemning it! https://t.co/P1P1oOAsIj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 14, 2019
राजनाथ ने आगे कहा कि दुनिया मानती है कि भारत अब कमजोर देश नहीं है। भारत ऐसा देश नहीं है जो अपने घुटनों पर खड़े होकर किसी से बात करे। भारत आज अपने पैरों पर खड़े होकर और पूरी ताकत से बात करने की स्थिति में है।
अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस पांच साल से हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप लगा रही है, फिर भी हमारी पार्टी सुपरसोनिक स्पीड से ऊपर जा रही है और कांग्रेस सुपरसोनिक स्पीड से नीचे आ रही है।