फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh: Armed forces ready to give befitting reply if anyone casts evil eye on India

Rajnath Singh: देश के दुश्मनों को राजनाथ सिंह की सख्त हिदायत, कहा- बुरी नजर डाली तो खैर नहीं

Thu, 07 Mar 2024 06:42 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 06:42 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो भी भारत पर बुरी नजर डालेगा उन्हें जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है। मोदी सरकार में रक्षा तंत्र मजूबत बना है। 

विज्ञापन
Rajnath Singh: Armed forces ready to give befitting reply if anyone casts evil eye on India
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

देश के दुश्मनों को सख्त हिदायत देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर कोई भारत पर बुरी नजर डालेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार है। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ और हिंद महासागर में चीनी सैन्य आक्रमण पर रक्षा मंत्री ने चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन


मोदी सरकार रक्षा तंत्र को मजबूत किया- राजनाथ 
रक्षा क्षेत्र में सेना के आत्मनिर्भर बनने के कदम पर राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक नई ऊर्जा के साथ काम किया गया है। जिसके चलते भारत एक मजबूत और वैश्विक मंच पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में सामने आया है। एक निजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा तंत्र पहले के मुकाबले आज ज्यादा मजबूत है क्योंकि मोदी सरकार इससे भारतीयता की भावना के साथ मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 
विज्ञापन


भारतीयों की क्षमताओं पर विश्वास करती है सरकार- राजनाथ
वर्तमान और विगत की केंद्र सरकारों के बीच अंतर करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार भारत के लोगों की क्षमताओं में दृढ़ता से विश्वास करती है, लेकिन पहले सत्ता में रहने वाले लोग भारतीयों की क्षमताओं पर विश्वास नहीं करते थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सैनिकों का मनोबल ऊंचा रखने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत पर बुरी नजर डालने वाले किसी भी व्यक्ति को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर हम बढ़ रहे-राजनाथ
राजनाथ सिंह ने रक्षा विनिर्माण में 'आत्मनिर्भरता' को बढ़ावा देने को सरकार द्वारा लाया गया सबसे बड़ा बदलाव बताया और कहा कि यह भारत के रक्षा क्षेत्र को एक नया आकार दे रहा है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए कदमों पर भी बताया, जिसमें उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा औद्योगिक गलियारों की स्थापना, घरेलू उद्योग के लिए पूंजीगत खरीद बजट का 75 प्रतिशत आरक्षित करना और निगमीकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि वार्षिक रक्षा उत्पादन, जो 2014 में लगभग 40,000 करोड़ रुपये था, अब रिकॉर्ड 1.10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed