फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh approves posting of women officers of Territorial Army along LoC with Pakistan

Defence: अब टेरिटोरियल आर्मी के महिला अधिकारियों की भी एलओसी पर होगी तैनाती, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

Sun, 07 May 2023 09:52 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 07 May 2023 09:52 PM IST
सार

Defence: प्रादेशिक सेना ने 2019 में पारिस्थितिक कार्य बल इकाइयों, टीए तेल क्षेत्र की इकाइयों और टीए रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में महिला अधिकारियों को कमीशन देना शुरू किया।  इस दौरान मिले अनुभव के आधार पर टीए में महिला अधिकारियों के लिए रोजगार का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Rajnath Singh approves posting of women officers of Territorial Army along LoC with Pakistan
टेरिटोरियल आर्मी - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय सेना (टेरिटोरियल आर्मी) की महिला अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर प्रादेशिक सेना के इंजीनियर रेजिमेंटों के साथ, संगठनात्मक आवश्यकता के अनुसार नई दिल्ली में क्षेत्रीय सेना के समूह मुख्यालय और महानिदेशालय में स्टाफ अधिकारियों के रूप में तैनाती को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


इस प्रगतिशील नीतिगत उपाय का उद्देश्य महिला अधिकारियों के रोजगार के दायरे को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी पेशेवर आकांक्षाओं को पूरा करना है। वे अब इकाइयों और नियुक्तियों की एक विस्तृत शृंखला में अपने पुरुष समकक्षों के समान परिस्थितियों में सेवा और प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


प्रादेशिक सेना ने 2019 में पारिस्थितिक कार्य बल इकाइयों, टीए तेल क्षेत्र की इकाइयों और टीए रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में महिला अधिकारियों को कमीशन देना शुरू किया।  इस दौरान मिले अनुभव के आधार पर टीए में महिला अधिकारियों के लिए रोजगार का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रादेशिक सेना एक नागरिक सैनिकों की सेना की अवधारणा पर आधारित है। इसके अधिकारी नागरिक जीवन में लाभप्रद रूप से नियोजित रहते हुए बुनियादी सैन्य कौशल पर वार्षिक प्रशिक्षण से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री आज चंडीगढ़ में करेंगे वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी तरह के पहले भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र का सोमवार को यहां उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया, इस केंद्र की स्थापना केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ और वायुसेना के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के तहत की गई है। पिछले महीने, वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र की समीक्षा करने के लिए इसका दौरा किया था। यह विरासत केंद्र 17,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 1965, 1971 के युद्धों, कारगिल युद्ध व बालाकोट हवाई हमले में निभाई गई वायुसेना की भूमिका को भित्तिचित्रों और स्मृति चिह्नों के जरिये बयां किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed