फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh addressed NCC cadets said Creativity will make a person relevant in the era of AI

NCC: ‘एआई के युग में रचनात्मकता व्यक्ति को बनाएगी प्रासंगिक', राजनाथ सिंह ने एनसीसी कैडेटों को किया संबोधित

Sun, 21 Jan 2024 06:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 Jan 2024 06:38 AM IST
सार

राजनाथ सिंह ने प्रौद्योगिकी संचालित युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उदय पर उन्होंने कहा कि समय और भविष्य की प्रगति के साथ लोग उन क्षेत्रों में करियर बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना शुरू कर देंगे, जहां पर मशीनें भी वांछित कार्य नहीं कर सकती हैं।

विज्ञापन
Rajnath Singh addressed NCC cadets said Creativity will make a person relevant in the era of AI
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रचनात्मकता, पारस्परिक कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और संवेदनशीलता ऐसे गुण हैं जो मशीनों और एआई के युग में किसी व्यक्ति को प्रासंगिक एवं रोजगारपरक बनाएंगे। उन्होंने कैडेटों को इन गुणों से परिपूर्ण करने और अगली पीढ़ी का नेतृत्व करने के उद्देश्य से उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए एनसीसी की सराहना की।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने शनिवार को दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के गणतंत्र दिवस शिविर के दौरे के दौरान एनसीसी कैडेटों को संबोधित किया। प्रौद्योगिकी संचालित युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उदय पर उन्होंने कहा कि समय और भविष्य की प्रगति के साथ लोग उन क्षेत्रों में करियर बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना शुरू कर देंगे, जहां पर मशीनें भी वांछित कार्य नहीं कर सकती हैं। हालांकि, भले ही मशीनें शारीरिक एवं बौद्धिक कार्य कर सकती हैं लेकिन वे रचनात्मक नहीं हो सकती हैं, वे चेतना उत्पन्न नहीं कर सकती हैं और न ही मनुष्यों की तरह पारस्परिक कौशल विकसित कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में एनसीसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेटों को शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से सशक्त बनाकर देशभक्ति तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना उत्पन्न करके उनका समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है।

विज्ञापन

पदक और प्रशस्ति कार्ड प्रदान किए
सिंह ने इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए रक्षा मंत्री पदक तथा प्रशस्ति कार्ड प्रदान किए। इस वर्ष रक्षा मंत्री पदक कर्नाटक और गोवा निदेशालय के सीनियर अंडर ऑफिसर मक्कतिरा कल्पना कुट्टप्पा तथा जम्मू-कश्मीर व लद्दाख निदेशालय के जूनियर अंडर ऑफिसर डेचेन चुस्किट को प्रदान किए गए। रक्षा मंत्री प्रशस्ति कार्ड पूर्वोत्तर क्षेत्र निदेशालय के अंडर ऑफिसर अमर मोरंग और उत्तर प्रदेश निदेशालय के सीनियर अंडर ऑफिसर ज्योतिर्मय सिंह चौहान को दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed