India-France Relation: रणनीतिक साझेदारी को ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी, फ्रांस में राजनाथ सिंह ने कही यह बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और फ्रांस ने साइबर स्पेस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे खास क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी आज पहले से कही अधिक प्रासंगिक है।
विस्तार
रक्षा मंत्री ने गुरुवार को कहा, दोनों देशों के मंत्रियों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग, क्षेत्रीय स्थिति के आकलन समेत की मुद्दों पर चर्चा की। मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह और लेकोर्नू ने चल रही रक्षा परियोजनाओं की समीक्षा की और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने अंतरिक्ष, साइबर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विशिष्ट डोमेन में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की।
Had an excellent meeting with the French Minister for the Armed Forces, Mr. Sebastien Lecornu in Paris.
India-France strategic partnership has deepened over years and is more relevant today than ever. We look forward to taking this partnership to newer heights. pic.twitter.com/EoVLJWqSE2विज्ञापन विज्ञापन— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 12, 2023
गेनेविलियर्स स्थित सुविधा केंद्र का उनका दौरा इसलिए महत्वपूर्ण हो गया क्योंकि सफ्रान एक मेगा प्रोजेक्ट के तहत भारत में एक लड़ाकू विमान इंजन का सह-विकास करने पर विचार कर रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के सीईओ के एक समूह के साथ भी बातचीत की। जुलाई में भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए जेट और हेलीकॉप्टर इंजन के संयुक्त विकास और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के निर्माण सहित अभूतपूर्व रक्षा सहयोग परियोजनाओं की घोषणा की।
दोनों रणनीतिक साझेदारों ने तीसरे देशों के लाभ सहित उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों के सह-विकास और सह-उत्पादन में सहयोग करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।