फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath said that India committed to unimpeded lawful commerce in international waters

ASEAN: रक्षा मंत्रियों की बैठक में राजनाथ सिंह ने की शिरकत, कहा- हिंद-प्रशांत में आजाद परिवहन के लिए प्रतिबद्ध

Thu, 16 Nov 2023 01:32 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 01:32 PM IST
सार

आसियान के रक्षा मंत्रियों की एक बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा, वर्तमान युग युद्ध का नहीं है। आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताया। 

विज्ञापन
Rajnath said that India committed to unimpeded lawful commerce in international waters
जकार्ता में 10वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम-प्लस) में राजनाथ सिंह ने भाग लिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित आसियान के रक्षा मंत्रियों (एडीएमएम प्लस) की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए बातचीत जरूरी है। साथ ही उन्होंने कूटनीति के महत्व पर भी जोर दिया। दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा, भारत वैश्विक मानदंडों के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में नौवहन, हवाई उड़ान और निर्बाध वैध वाणिज्य की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा, वर्तमान युग युद्ध का नहीं है। आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताया। उन्होंने इससे निपटने के लिए ठोस प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए एडीएमएम प्लस के साथ व्यावहारिक, दूरदर्शी और परिणामोन्मुखी सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा, पूरे दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता के चीन के व्यापक दावों पर वैश्विक चिंताएँ बढ़ रही हैं।

गौरतलब है कि आसियान रक्षा मंत्रियों की एडीएमएम-प्लस बैठक में रक्षा मंत्री ने टिप्पणी की। दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र और इसके आठ संवाद भागीदार - भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। इंडोनेशिया एडीएमएम प्लस के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में बैठक की मेजबानी कर रहा है। 1992 में भारत  आसियान का संवाद भागीदार बना। एडीएमएम-प्लस अक्टूबर 2010 में हनोई में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed