फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath's 2-day visit to Sri Lanka will be 'landmark' in building strong ties: Govt

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह की दो दिवसीय श्रीलंका यात्रा स्थगित, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Fri, 01 Sep 2023 04:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 04:19 PM IST
सार

Defence: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत बंधन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मूल का पत्थर साबित होगी। सिंह कल से द्वीप राष्ट्र के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
Rajnath's 2-day visit to Sri Lanka will be 'landmark' in building strong ties: Govt
Rajnath Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो सितंबर से शुरू होने वाली दो दिवसीय श्रीलंका यात्रा अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार रात एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को ही रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सिंह की 2 और 3 सितंबर को श्रीलंका यात्रा के बारे में बताते हुए इससे संबंधित विवरण साझा किया था। बयान के मुताबिक, राजनाथ सिंह भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत द्विपक्षीय सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। रक्षा मंत्री शीघ्र ही उचित समय पर द्वीप राष्ट्र का दौरा करेंगे।

विज्ञापन

बयान में कहा गया था कि बैठकों के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। सिंह मध्य श्रीलंका में नुवारा एलिया और देश के पूर्वी हिस्से में स्थित त्रिंकोमाली का भी दौरा करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह की यह यात्रा श्रीलंका के साथ मौजूदा गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण संबंधों को आगे बढ़ाने में भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराएगी। यह दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।

श्रीलंका पर चीन के प्रभाव बढ़ने के लेकर चिंताओं के बीच भारत श्रीलंका के साथ अपने समग्र रणनीतिक संबंधों का विस्तार कर रहा है। पिछले साल अगस्त में हंबनटोटा बंदरगाह पर चीनी मिसाइल और उपग्रह ट्रैकिंग जहाज 'युआन वांग' के लंगर डालने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया था। पिछले महीने एक अन्य चीनी युद्धपोत कोलंबो बंदरगाह पर रुका था।

विज्ञापन

पिछले साल अगस्त में भारत ने श्रीलंका को एक डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान सौंपा था। विमान भारतीय नौसेना की सूची से श्रीलंका को दिया गया था ताकि देश को अपनी तत्काल सुरक्षा आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिल सके। भारत स्वदेशी रूप से निर्मित ओपीवी प्रदान करने सहित श्रीलंका के रक्षा बलों के विभिन्न क्षमता निर्माण उपायों का समर्थन करता रहा है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने जुलाई में भारत का दौरा किया था जिस दौरान दोनों पक्षों ने अपने रक्षा और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया था। पिछले साल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के बाद किसी श्रीलंकाई नेता की यह पहली भारत यात्रा थी।
 

भारत ने पिछले साल आर्थिक संकट से प्रभावित श्रीलंका को भोजन और ईंधन की खरीद के लिए ऋण सहित लगभग चार बिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को 2.9 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज हासिल करने में मदद करने के लिए गारंटी भी दी है।

कोलंबो बंदरगाह पहुंचा भारतीय नौसैनिक जहाज 'दिल्ली'
भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) दिल्ली शुक्रवार को औपचारिक यात्रा पर कोलंबो के बंदरगाह पर पहुंचा। 163.2 मीटर लंबे विध्वंसक जहाज का श्रीलंका नौसेना ने स्वागत किया। 450 सेलर एवं अफसरों के दल से युक्त पोत की कमान कैप्टन अभिषेक कुमार संभाल रहे हैं।

श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि जहाज के कमांडिंग अफसर ने शुक्रवार तड़के पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल सुरेश डी सिल्वा से मुलाकात की। यह पोत श्रीलंका में तीन दिवसीय प्रवास पर पुहंचा है।
 

दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग और सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीलंका नौसेना कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस प्रशिक्षण की गतिविधियां भी आयोजित होंगी, जिसमें दोनों नौसेनाओं के कर्मी भाग लेंगे। बयान में कहा गया है कि चालक दल के सदस्य श्रीलंका के कुछ पर्यटक स्थलों का भी दौरा करेंगे। इस दौरान पोत को स्कूली बच्चों के अवलोकन के लिए खोलने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed