फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath claims all Indians safe in Andaman and Nicobr islands

हैवलॉक द्वीप में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित: राजनाथ सिंह

Fri, 09 Dec 2016 01:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rajnath claims all Indians safe in Andaman and Nicobr islands
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जानकारी दी कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप पर फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। सरकार ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की पूरी तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन


राजनाथ ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल जगदीश मुखी से भी इस बारे में बात की और हैवलॉक द्वीप की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुखी ने भी गृहमंत्री को हैवलॉक द्वीप की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, हैवलॉक द्वीप में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और सरकार ने उन्हें वहां से निकालने के लिए सभी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने यह भी कहा कि चक्रवात का प्रभाव कम होते ही सरकार बचाव अभियान शुरू कर देगी। राजनाथ ने फंसे हुए पर्यटकों के परिवार वालों से चिंतित न होने को कहा है। उपराज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा है कि द्वीप पर किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नही है। उन्होंने कहा कि चक्रवात से जुड़ी परिस्थितियां अभी बनी हुईं हैं हालांकि गुरुवार शाम तक इसके सामान्य होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed