फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajkot Crime News Hindu boy thrashed to death for falling in love with Muslim girl

राजकोट में हैदराबाद जैसी घटना: दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार करने की मिली सजा, युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 12 May 2022 08:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 12 May 2022 08:43 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मिथुन अपने पिता के साथ राजकोट में रहता था। मृतक के पिता की शिकायत पर साकिर व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Rajkot Crime News Hindu boy thrashed to death for falling in love with Muslim girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के राजकोट में हैदराबाद जैसी घटना घटी है। कुछ दिन पहले हैदराबाद में एक युवक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई थी। उसका दोष सिर्फ इतना था कि उसने दूसरे धर्म की लड़की से शादी की थी। अब राजकोट में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां 22 साल के मिथुन ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका भी दोष यह था कि उसने 18 साल की सुमैया कादिवार से प्यार किया था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार का मूल निवासी मिथुन ठाकुर राजकोट में रहकर एक स्थानीय कारखाने में काम करता था। वह जंगलेश्वर मेन रोड स्थित राधा कृष्ण सोसायटी में रहता था। इसी सोसायटी में 18 साल की सुमैया कादिवार भी रहती थी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्यार बढ़ा और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


मौत से पहले हुई थी नोकझोंक
जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को मिथुन ठाकुर ने सुमैया को फोन किया। यह फोन सुमैया के भाई साकिर ने उठाया। इसके बाद दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। थोड़ी ही देर बाद साकिर तीन अन्य लोगों के साथ मिथुन के घर पहुंच गया। इसके बाद सभी ने मिलकर मिथुन की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमैया ने भी काटी कलाई
पिटाई के बाद साकिर मिथुन के घर से बाहर आ गया। पड़ोसियों ने मिथुन को बेहोश देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ब्रेन हेमरेज के कारण उसी मौत हो गई। यह बात जब सुमैया को पता चली तो उसने भी कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद सुमैया को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed