{"_id":"5b24f4144f1c1bb36e8b830a","slug":"rajiv-gandhi-murderer-perarivalan-s-mother-seeks-mercy-killing-for-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की मां ने बेटे के लिए मांगी दया मृत्यु ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजीव हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की मां ने बेटे के लिए मांगी दया मृत्यु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Sat, 16 Jun 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों को रिहा करने की तमिलनाडु सरकार की अपील को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा खारिज कर दिए जाने के बाद उनमें से एक अभियुक्त एजी पेरारिवलन की मां अरपुथमाल ने अपने बेटे के लिए दया मृत्यु की मांग की है। पेरारिवलन के अलावा मुरुगन, सांतन, जयकुमार, रॉबर्ट पायस, रविचंद्रन और नलिनी पिछले 20 साल से जेल में हैं।
विज्ञापन
वेल्लोर जिले में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अरपुथमाल ने कहा कि लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई और राष्ट्रपति द्वारा अपील खारिज किए जाने के कारण हम लोग बहुत परेशान हैं। हम अब और जीना नहीं चाहते हैं। इसके मद्देनजर वह केंद्र एवं राज्य सरकार के सामने दया मृत्यु की याचिका दायर करने जा रही हैं। अरपुथमाल ने पूर्व सीबीआई अधिकारी की उस स्वीकारोक्ति का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने कहा था कि पेरारिवलन के बयान के एक हिस्से को कोर्ट में पेश ही नहीं किया गया था।
विज्ञापन
अरपुथमाल ने कहा कि उनका बेटा जब 19 साल का था तो उसे राजीव गांधी हत्याकांड की जांच के नाम पर पुलिस अपने साथ लेकर गई थी। अब वह 47 साल का हो चुका है। राजीव गांधी के बेटे राहुल ने सभी सात अभियुक्तों को माफ कर दिया है।
विज्ञापन