फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajinikanth looks at leaders to induct in outfit

राजनीति में एंट्री के लिए रजनीकांत ने बनाया मास्टर प्लान, संगठन में शामिल करेंगे दूसरे दल के नेता

Mon, 29 May 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Mon, 29 May 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth looks at leaders to induct in outfit
रजनीकांत
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के रानजीति में आने की अटकलों को दौर जारी है। अब खबर है कि रजनीकांत ने तमिलनाडु में अपने संगठन को खड़ा करने के लिए राजनीतिक योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, राजनीति में जबरदस्त एंट्री के लिए बंगलूरू की एक एजेंसी रजनीकांत के राजनीतिक संगठन को तैयार करने में मदद कर रही है। माना जा रहा है कि यह एजेंसी तमिलनाडु के वोटिंग पैटर्न सहित मतदाताओं से जुड़े अपील करने वाले एजेंडा का अध्ययन कर रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते अपने शुभचिंतकों और दोस्तों के साथ हुई एक बैठक में रजनीकांत ने संकेत दिया कि था वे अपना एक संगठन का शुरु कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि तमिलनाडु में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा रजनीकांत को संगठ में शामिल करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में खबर आई थी कि भाजपा ने रजनीकांत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए उन्हें दिल्ली में आमंत्रित किया है। रजनीकांत के करीबी सहयोगियों ने कहा है कि भाजपा ने सुपरस्टार को अपनी पार्टी की शुरू करने के लिए भी उन्हें मदद देने की पेशकश की है।


उन्होंने यह भी कहा कि रजनीकांत और उनके सलाहकार अन्य दलों से प्रमुख राजनीतिक चेहरों को अपने संगठन में शामिल करने पर भी  गौर कर रहे हैं।कथित तौर पर माना जा रहा है कि रजनीकांत एआईएडीएमके के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री मा फोई पंडीराजन को अपने संगठन में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। पंडीराजन फरवरी 2017 में वी के शशिकला के खिलाफ बगावत कर ओ पन्नीरसेल्वम धड़े में आ गए थे। अब  पंडीराजन के पन्नीरसेल्वम धड़े के साथ भी तनावपूर्ण संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed