{"_id":"5794824a4f1c1b2832c4b541","slug":"rajinikanth-fan-vasanth-paul-save-girl-from-gangrape-share-story-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कबाली' देख लौट रहे रजनीकांत के फैन ने गैंगरेप से लड़की को बचाया, वायरल हुई FB पोस्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'कबाली' देख लौट रहे रजनीकांत के फैन ने गैंगरेप से लड़की को बचाया, वायरल हुई FB पोस्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jul 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
वसंत पॉल की बहादुरी भरी कहानी वायरल हो गई है।
- फोटो : Vasanth Paul FB Account
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार रजनीकांत के फैन ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक लड़की को गैंगरेप का शिकार होने से बचा लिया। रजनीकांत के प्रशंसक वसंत पॉल फिल्म कबाली का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर लौट रहे थे, जब उन्होंने चेन्नई के नजदीक एलनदुर में एक सुनसान जगह पर लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी।
पॉल ने इस घटना को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। उनके बहादुरी भरे कारनामे को लोग शेयर कर रहे हैं और यह वायरल हो गई है। उनकी इस पोस्ट को 28 हजार से ज्यादा लोग कर चुके हैं, जबकि ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं।

ट्रैफिक जाम होने की वजह से एलनदूर का रास्ता चुना
वसंत पॉल पेशे से मॉडल और फोटोग्राफर हैं।
- फोटो : Vasanth Paul FB Account
पॉल ने कहा कि यह घटना तब हुई जब वह फिल्म देखकर घर वापस लौट रहे थे। एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक जाम होने की वजह से उन्होंने एलनदूर का रास्ता चुना। कुछ समय तक ड्राइव करने के बाद पॉल ने खाली सड़क पर अपनी गाड़ी रोक दी।
कुछ पल बाद उन्होंने दूर से आती चीख सुनी। पहले तो उन्होंने समझा कि घुमंतू जानवर होगा, लेकिन जैसे उन्होंने मदद के लिए महिला की आवाज सुनी, पॉल मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने राहगीरों से भी मदद के लिए आने को कहा।
मदद की आवाज को सुनते हुए पॉल घटनास्थल पर पहुंचे। पॉल ने देखा कि तीन लड़के एक लड़की के साथ रेप करने की कोशिश कर रहे हैं। पॉल ने उनको रोकने की कोशिश की, तो तीनों लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। एक ने उनको मुक्के मारे, तो दूसरा जूट की रस्सी से उनका गला दबाने लगा।

रिक्शा ड्राइवर ने लड़कों को खूब पीटा
वसंत पॉल कबाली का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख कर लौट रहे थे।
- फोटो : Vasanth Paul FB Account
पॉल ने कहा, 'इस दौरान एक रिक्शा ड्राइवर ने यह सब देखा और मदद के लिए आगे आया। इस बीच लड़की को भागने का समय मिल गया। रिक्शा ड्राइवर ने तीनों लड़कों को बहुत पीटा। हालांकि तीनों लड़के भाग गए।'
पॉल के मुताबिक घटना स्थल के पास कोई पुलिस नहीं थी। उनका कहना है कि वे और उनके दोस्त आरोपी लड़कों को ढूंढ़ने में लगे हुए हैं।
पॉल के मुताबिक घटना स्थल के पास कोई पुलिस नहीं थी। उनका कहना है कि वे और उनके दोस्त आरोपी लड़कों को ढूंढ़ने में लगे हुए हैं।