फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajeev Kumar arrives at Alipore Court after Calcutta High Court granted him anticipatory bail

सारदा चिटफंड: अलीपुर कोर्ट में पेश होकर राजीव कुमार ने ली जमानत

Thu, 03 Oct 2019 10:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 03 Oct 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rajeev Kumar arrives at Alipore Court after Calcutta High Court granted him anticipatory bail
कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (फाइल फोटो)

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार बृहस्पतिवार को महानगर के अलीपुर अदालत में पेश हुए जहां उनको 50-50 हजार के दो मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दी गई। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी नहीं है। 

विज्ञापन


कलकत्ता हाईकोर्ट ने शारदा चिटफंड घोटाले में बीते मंगलवार को राजीव की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की थी। हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक उनको अलीपुर कोर्ट जाकर जमानत लेनी थी क्योंकि शारदा से संबंधित मामले उसी कोर्ट में चल रहे हैं। कुमार को लगभग तीन सप्ताह बाद सार्वजनिक रूप से देखा गया था। 
विज्ञापन


सीबीआई शारदा चिटफंड घोटाला मामले में कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है। अब कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रही है। बीते महीने बार-बार पूछताछ के लिए समन भेजने के बावजूद कुमार छुट्टी पर होने का हवाला देकर जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed