{"_id":"5bf86904bdec2241975fea9b","slug":"raje-says-kaun-banega-crorepati-game-going-on-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव : कांग्रेस में चल रहा ‘कौन बनेगा करोड़पति जैसा खेल’ : वसुंधरा राजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव : कांग्रेस में चल रहा ‘कौन बनेगा करोड़पति जैसा खेल’ : वसुंधरा राजे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसा खेल चल रहा है। कांग्रेस इन चुनावों में अपने नेताओं में से किसी को भी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है और 6 नेता सीएम बनने के सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नैंनवा में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। उन्होंने सभा में कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में विकास के जितने काम किए हैं, वह कांग्रेस 50 वर्षों में भी नहीं कर सकती है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन देश से गरीबी कभी नहीं गई। कांग्रेस ने समाज में धर्म, जाति और ईर्ष्या की राजनीति की है।
विज्ञापन