फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajat Tula: 85 kg silver weighed to Gujarat Chief Minister Rupani, donated to cowsheds

रजत तुला : गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी को 85 किलो चांदी से तौला, गौशालाओं के लिए कर दी दान

Mon, 29 Mar 2021 11:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 29 Mar 2021 11:07 PM IST
सार

  • गांधीनगर में महाजन ट्रस्टों ने आयोजित किया कार्यक्रम
  • बनासकांठा व मेहसाणा में गौचर विकास कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
Rajat Tula: 85 kg silver weighed to Gujarat Chief Minister Rupani, donated to cowsheds
विजय रूपाणी - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सोमवार को गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में 85 किलोग्राम चांदी से तौला गया। बाद में रूपाणी ने यह चांदी प्रदेश की गौशालाओं के लिए दान कर दी। गुजरात सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। उक्त चांदी गौशालाओं में पशुओं के कल्याण के काम आएगी। 'रजत तुला' कार्यक्रम समस्त महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

गुजरात में गो हत्या पर 12 साल की जेल
मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार पशुधन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उसने गोहत्या के खिलाफ कड़ा कानून बनाया है। इसमें 12 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पतंग उत्सव के दौरान घायल हुए पक्षियों का इलाज करने के लिए करुणा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य सरकार ने 350 सचल पशु चिकित्सा वैन चलाने और गौशालाओं को वित्तीय सहायता दी है। रूपाणी ने बनासकांठा और मेहसाणा में 'गौचर' विकास कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed