Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट ने वर्षों तक कांग्रेस के लिए समर्पण के साथ काम किया: जितिन प्रसाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि पायलट ने इतने वर्षों तक पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि चीजें अब भी सुलझ जाएंगी।
प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘सचिन पायलट मेरे मित्र हैं। इस तथ्य को कोई नकार नहीं सकता कि इतने वर्षों में उन्होंने पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। उम्मीद करता हूं कि हालात संभाले जा सकते हैं। दुखद है कि बात यहां तक पहुंची।’’
Sachin Pilot is not just a collegues but my friend. No one can take away the fact that all these years he has worked with dedication for the party. Sincerely hope the situation can still be salvaged. Sad it has come to this...
विज्ञापन विज्ञापन— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) July 14, 2020
गौरतलब है कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने के लिए पायलट एवं उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।
महज भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं पायलट : गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं हैं। वह तो केवल भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं... जो रिसॉर्ट सहित बाकी सारे बंदोबस्त करने में जुटी है। पिछले छह महीने से राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास चल रहे थे। 'पायलट सहित तीन मंत्रियों को उनके पदों से हटाए जाने के फैसले की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने मजबूर होकर यह फैसला किया है। गहलोत ने कहा, 'आज के फैसले से कोई खुश नहीं है, न पार्टी, न आलाकमान। उनका रवैया आ बैल मुझे बार वाले रवैये की तरह है। हमने उन तक पहुंचने की बहुत कोशिश की।'