फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Minister Gulab Chand Kataria says ‘sa** Manmohan’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राजस्थान के गृहमंत्री ने दी गाली

Mon, 20 Jun 2016 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Minister Gulab Chand Kataria says ‘sa** Manmohan’

राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया चुरु में आयोजित बीजेपी की सभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गाली दे बैठे, जिस पर खूब बवाल हो रहा है, और सियासी पारा चढ़ रहा है। कटारिया का गाली वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस खबर में नीचे लगाए वीडियों में आप कटारिया की अभद्र टिप्पणी को सुन सकते हैं। 

विज्ञापन


कटारिया बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामने पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़ रहे थे। लेकिन वो अपनी जबान को मर्यादा के घेरे में नहीं रख सके, और जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जिक्र किया तो मर्यादा की सारी हदें लांघ गए। कटारिया बोले ''देश का प्रधानमंत्री पहले मनमोहन सिंह जब अमेरिका उतरता था, तो सा** को रिसीव करने के लिए ऐरा-गैरा नत्थु खैरा मंत्री जा करके एयरपोर्ट से लेकर आता था। लेकिन अब हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री जब जाता है, तो ओबामा स्वयं उठ करके जाता है उसकी आगवानी करने के लिए।
विज्ञापन


कटारिया के इस भाषण को लेकर उनकी चारों ओर आलोचना हो रही हैं। हालांकि बाद में कटारिया ने कबूल किया कि उनका कथन उचित नहीं था। कटारिया ने पछतावा करते हुए सार्वजनिक तौर पूर्व पीएम के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग करने के लिए खेद जताया, माफी मांगी, साथ ही ये बताना भी नहीं भूले कि विधान सभा में भी उनसे अक्सर ऐसी हरकतें हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'माफ करना, मेरी जबान फिसल गई थी'

Rajasthan Minister Gulab Chand Kataria says ‘sa** Manmohan’

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कटारिया ने बताया कि धारा प्रवाह बोलने के कारण उनसे ऐसी गलती हुई। उन्होंने कहा कि उनकी जबान फिसल गई थी। जिसके लिए उन्हें बहुत पछतावा है।

उधर कांग्रेस नेता और सूबे के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कटारिया की घोर निंदा की और बीजेपी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गहलोत ने कहा कि ऐसे नेता को उसके पद से हटा देना चाहिए। गहलोत ने आगे कहा कि बीजेपी नेता बेशर्म होकर कुछ भी बोले जा रहे हैं, वे मर्यादा की सारी हदें पार गए हैं।

वहीं राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी बीजेपी नेता पर पलटवार किया कि पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर की गई उनकी अभद्र टिप्पणी उनकी दिमागी हालत बयां करती हैं।

सुनिए क्या कहा कटारिया ने...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed