फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan makrana marble stone being used in melborn jain temple

बढ़ी डिमांड: राजस्थान के मकराना मार्बल से बनेगा मेलबर्न में जैन देरासर, राम मंदिर, नई संसद में भी इस पत्थर का इस्तेमाल

Sat, 14 Aug 2021 01:43 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 14 Aug 2021 01:43 PM IST
सार

राम मंदिर, ताजमहल और संसद में इस्तेमाल हो चुका राजस्थान का पत्थर अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। विदेशों में इस पत्थर की मांग बढ़ती जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में तैयार हो रहा है जैन देरासर में इस पत्थर को लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan makrana marble stone being used in melborn jain temple
मकराना मार्बल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान का पत्थर देश के बाद अब विदेशों में भी पहचान बनाने लगा है। नागौर के मकराना के मार्बल से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सबसे बड़ा जैन देरासर बनाया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया का यह सबसे बड़ा जैन मंदिर होगा। इसे तीन साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि मकराना मार्बल को राम मंदिर, ताज महल और संसद के नए भवन में भी इस्तेमाल किया गया है। श्रीराम मंदिर के शिल्पकार सोमपुरा समाज ने जैन देरासर को डिजाइन किया है।

विज्ञापन


इस देरासर की उम्र 1000 वर्ष बताई जा रही है, इसके लिए गुजरात से 600 से अधिक कारिगर मेलबर्न जाएंगे। सोमपुरा समाज के अग्रणी और विख्यात शिल्पकार राजेश सोमपुरा ने बताया कि मेलबर्न में तैयार हो रहा जिनालय 72 फुट लंबा होगा। 55 फुट ऊंचा और 54 फुट चौड़ाई लिए होगा।
विज्ञापन


तय डिजाइन के अनुसार,  शिल्पकार रात-दिन काम कर रहे हैं। 30 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मेलबर्न जैन संघ के प्रमुख नीतिन जोशी ने बताया कि परम पूजनीय जगवल्लभसूरीश्वरजी महाराज की मौजूदगी में 4 अगस्त को देरासर का शिलान्यास हो चुका है। 21 शिलाओं का पूजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed