{"_id":"5c1138afbdec22414b47d0ce","slug":"rajasthan-high-court-put-an-stay-on-arrest-of-twitter-ceo-jack-dorsey","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान उच्च न्यायलय ने ट्विटर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान उच्च न्यायलय ने ट्विटर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
भाषा, जोधपुर
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Jack Dorsey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान उच्च न्यायालय ने बुधवार को ट्विटर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जैक डोरसे की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी लेकिन उस प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया जिसमें डोरसे पर ब्राहमण समाज की कथित मानहानि का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी और संदीप कपूर ने डोरसे के खिलाफ चल रही जांच रोकने और प्राथमिकी रद्द करने के लिये याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता राजकुमार शर्मा के वकील एच एम सारस्वत ने कहा कि न्यायधीश पी एस भाटी ने अपील को ठुकरा दिया लेकिन गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान डोरसे के वकील ने अदालत को बताया कि उनके खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं है क्योंकि उन्होंने समुदाय के बीच नफरत फैलाने जैसा कुछ नहीं किया है। एक अदालत ने एक दिसंबर को ट्विटर के सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था जिसके बाद बासनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विप्रा फाउंडेशन के सदस्य और याचिकाकर्ता राजकुमार शर्मा ने उस तस्वीर पर आपत्ति जतायी थी जिसमें जैक डोर्सी एक पोस्टर हाथ में थामे थे। आरोप है कि उस पोस्टर से ब्राह्मणों के सम्मान को ठेस पहुंची है।