फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Political Crisis: Randeep Surjewala Disclose Discussion Between Bhawar Sharma Sanjay Jain

Rajasthan Crisis: पायलट गुट के दो विधायक कांग्रेस से निलंबित, सुरजेवाला बोले- राजस्थान सरकार गिराने में केंद्रीय मंत्री शामिल

Fri, 17 Jul 2020 10:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 Jul 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Political Crisis: Randeep Surjewala Disclose Discussion Between Bhawar Sharma Sanjay Jain
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने भाजपा पर विधायकों की निष्ठा खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पायलट गुट के दो विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है और केंद्रीय मंत्री सरकार गिराने की साजिश में शामिल हैं।

विज्ञापन

सुरजेवाला ने भंवर शर्मा, संजय जैन के बीच बातचीत सुनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता लूटने की फिराक में है। भाजपा प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहती है। मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने षड्यंत्र रचा। लेकिन इस बार भाजपा ने गलत प्रांत चुन लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने दो विधायकों को पार्टी से किया निलंबित
सुरजेवाला ने बताया कि पायलट गुट के दो विधायकों भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि भंवर लाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कई राज्य की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।


यह भी पढ़ें- Rajasthan Crisis: हाईकोर्ट में सुनवाई टली, बागी विधायकों ने याचिका में सुधार के लिए वक्त मांगा


सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री: सुरजेवाला
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'कल शाम दो ऑडियो टेप सामने आए। जिसमें भंवर शर्मा, संजय जैन की बातचीत सामने आई है। इसमें भंवर बोल रहे हैं कि अमाउंट की बात हो गई है। इसके जवाब में संजय जैन ने कहा कि हां साहब को बता दिया है।'

उन्होंने कहा, 'हम राजस्थान सरकार और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) से एफआईआर दर्ज करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हैं क्योंकि अब बहुत सारे सबूत सामने आ चुके हैं। मैं मांग करता हूं कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ एसओजी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करके टेप की जांच शुरू की जानी चाहिए। यदि यह संदेह है कि वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं, तो उनके खिलाफ एक वारंट जारी कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'
 

सुरजेवाला ने कहा, 'हम यह भी मांग करते हैं कि कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए। यह भी जांच की जानी चाहिए कि विधायकों को रिश्वत देने के लिए किसने 'काले धन' की व्यवस्था की और किसे रिश्वत दी गई। सचिन पायलट को आगे आकर भाजपा को विधायकों की सूची उपलब्ध कराने के आरोपों पर अपना पक्ष सार्वजनिक तौर पर रखना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed