फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan election: Congress again expressed confidence in 29 MLAs, released its 1st list of candidates

Rajasthan: कांग्रेस ने 29 विधायकों पर फिर जताया भरोसा, नाथद्वारा में जोशी का मुकाबला महाराणा प्रताप के वंशज से

Sat, 21 Oct 2023 05:20 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 21 Oct 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Election: कांग्रेस की पहली सूची में प्रत्याशियों के चयन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी परंपरागत सीट सरदारपुरा और टोंक से सचिन पायलट मैदान में होंगे। जबकि नाथद्वारा सीट से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को टिकट दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ नगर सीट से मैदान में उतरेंगे...
loader
Rajasthan election: Congress again expressed confidence in 29 MLAs, released its 1st list of candidates
Rajasthan Election - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 33 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत 29 मौजूदा विधायकों के नाम हैं। इन 33 सीटों में वर्तमान में 28 सीटों पर कांग्रेस, 4 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर निर्दलीय विधायक काबिज हैं। कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में 27 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं, उप चुनाव में जीते हुए तीनों विधायकों को टिकट दिया गया है। इसमें मंडावा से रीटा चौधरी, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत शामिल हैं।

कांग्रेस की पहली सूची में प्रत्याशियों के चयन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी परंपरागत सीट सरदारपुरा और टोंक से सचिन पायलट मैदान में होंगे। जबकि नाथद्वारा सीट से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को टिकट दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ नगर सीट से मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा ओसियां से दिव्या मदेरणा, हिंडोली से अशोक चांदना, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, जोधपुर से मनीषा पंवार और सादुलपुर से कृष्णा पूनिया को टिकट मिली है।

कांग्रेस ने अपनी सूची में तीन हारे हुए उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया है। कुशलगढ़ से बागी चुनाव लड़कर निर्दलीय जीतीं रमिला खड़िया को टिकट दिया है। रमिला के पति हुर्तिंग खड़िया पहले कांग्रेस उम्मीदवार रहे थे। मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज और मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ पिछला चुनाव हार गए थे, इन्हें फिर से मौका दिया है। अलवर के मुंडावर से पिछला चुनाव बसपा से लड़े ललित कुमार यादव को टिकट दिया है। यह सीट कांग्रेस ने पिछली बार गठबंधन के तहत एलजेपी को दी थी, इस सीट पर भाजपा जीती थी और ललित यादव बसपा से दूसरे नंबर पर रहे थे।

नाथद्वारा सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। क्योंकि भाजपा ने महाराणा प्रताप के वंशज और उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वार से टिकट दिया गया है, वे कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। उनका मुकाबला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से होगा। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ चित्तौड़गढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद रह चुके हैं। हालांकि वे एक बार चुनाव हार भी चुके हैं।

70 प्लस दो उम्मीदवार, ये पांच मंत्री भी मैदान में

राजस्थान कांग्रेस की पहली लिस्ट में 70 प्लस दो उम्मीदवार हैं। पहला सीएम अशोक गहलोत और दूसरा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी। एकमात्र मुस्लिम विधायक दानिश अबरार को सवाई माधोपुर सीट से फिर टिकट दिया है। पांच मंत्रियों में (महेंद्रजीत सिंह मालवीय, ममता भूपेश, भंवर सिंह भाटी, टीकाराम जूली, अशोक चांदना) को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा नौ महिला महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। इनमें सिकराय से ममता भूपेश, ओसियां से दिव्या मदेरणा, सादुलपुर से कृष्णा पूनिया, मंडावा से रीटा चौधरी, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, जायल से मंजू मेघवाल, वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत, जोधपुर से मनीषा पंवार, कुशलगढ़ से रमिला खड़िया शामिल हैं।

पहली सूची में पायलट गुट को भी मिला मौका

पहली सूची में पायलट गुट के लोगों को भी टिकट मिला है। इनमें सचिन के अलावा विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, लाडनूं से मुकेश भाकर, परबतसर से रामनिवास गावड़िया को टिकट मिला है। पूर्व विधायक विवेक धाकड़ को मांडलगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है।

पहली लिस्ट में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं

कांग्रेस की पहली लिस्ट में कोई भी चौंकाने वाला नाम सामने नहीं आया। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में वहीं पुराने विधायकों पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है भाजपा में पहली लिस्ट आने के बाद हुए विरोध को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में उन्हीं सेफ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जहां से कांग्रेस मजबूत है। ऐसे में कांग्रेस ने 33 में 32 नाम रिपीट किए हैं।

केवल ही नया नाम कांग्रेस की सूची में

कांग्रेस की पहली लिस्ट में एक ही नाम नया है, जो अलवर जिले की मुंडावर विधानसभा से हैं। मुंडावर से ललित यादव का नाम नया है। पिछली बार ललित यादव कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे, लेकिन जनता दल और कांग्रेस के गठबंधन से भारत यादव इस सीट से चुनाव लड़े थे। इसलिए ललित यादव को कांग्रेस से टिकट नहीं मिल पाया था। इसके बाद ललित बागी होकर बसपा से चुनाव लड़े थे और वह दूसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन चुनाव के बाद वह कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए थे और फिलहाल पर पीसीसी सदस्य भी हैं। इसके बाद से मुंडावर में लगातार सक्रिय हैं, इसलिए पार्टी ने इस बार ललित यादव पर भरोसा जताया है। वहीं यहां से भाजपा की ओर से मंजीत चौधरी को टिकट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed