फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan BJP President on Ajmer Sharif dispute We will remain strong only then there will be peace

Ajmer Sharif: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष ने अजमेर शरीफ विवाद पर कहा- हम ताकतवर रहेंगे तभी रहेगी शांति

Thu, 28 Nov 2024 07:38 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2024 07:38 PM IST
सार

Ajmer Sharif: अजमेर शरीफ मामले पर राजस्थान भाजपा प्रमुख ने कहा कि कोई भी मामला शांतिपूर्ण तरीके से ही हल होना चाहिए। लेकिन एक बात मैं कहना चाहता हूं कि शांति केवल तभी रहेगी जब हम एक रहेंगे, संगठित और ताकतवर रहेंगे। यदि हम एक नहीं रहेंगे तो शांति भी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Rajasthan BJP President on Ajmer Sharif dispute We will remain strong only then there will be peace
अजमेर शरीफ दरगाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ ने 'अमर उजाला' से विशेष बातचीत में कहा है कि 'राजस्थान में शांति तभी रहेगी जब हम एक हैं।' राठौड़ का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' वाले नारे की प्रतिध्वनि मालूम पड़ती है। अजमेर शरीफ विवाद पर भाजपा नेता ने और क्या कहा, पढ़िए वार्ता के प्रमुख अंश-
विज्ञापन


प्रश्न- मदन राठौड़ जी, आपके राजस्थान में अजमेर शरीफ का विवाद इस समय राष्ट्रीय सुर्खी बना हुआ है। आपकी पार्टी राज्य में सत्ता में है और आप पार्टी के राज्य अध्यक्ष हैं। आप इस पूरे विवाद को किस तरह से देख रहे हैं?    
विज्ञापन

उत्तर- देखिए, यह पूरा विवाद एक कानूनी मामला है। मामला अदालत में है और अदालत ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। ऐसे में जो भी होगा, इस पूरे विवाद का हल कानून और अदालत के जरिए ही निकलेगा। सीधे तौर पर पार्टी या सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। तमाम साक्ष्यों को देखते हए अदालत जो बेहतर समझेगी, वैसा निर्णय देगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक बात मैं अवश्य कहना चाहता हूं कि मुगल हों या कोई और आक्रमणकारी, उन्होंने ऐसी कोई इमारत अपने देश में नहीं बनाई। वे हमारे यहां आए और महत्त्वपूर्ण इमारतों पर कब्जा कर लिया और उस पर अपना नाम दे दिया। हमारे धार्मिक स्थलों पर भी कब्जा किया गया, यह भी सच है। यदि उन्हें वास्तुकला का बेहतर ज्ञान होता तो वे इस तरह की इमारतें अपने यहां भी बनाते। लेकिन ऐसी इमारतें तो केवल हमारे देश में हैं। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक जहां देखिए, मंदिरों के रूप में शानदार वास्तुकला के नमूने दिखाई देते हैं। लेकिन उनके (मुगलों) यहां ऐसा कुछ नहीं दिखाई देता।      

प्रश्न- लेकिन अजमेर शरीफ के खादिम ने कहा है कि इस तरह के विवाद उठने से सामाजिक सौहार्द खतरे में पड़ेगा। राजस्थान में कई बार जयपुर, उदयपुर में सामाजिक सौहार्द खतरे में पड़ता रहा है। इन स्थानों से सांप्रदायिक तनाव की खबरें आती रही हैं। ऐसे में क्या यह आवश्यक नहीं कि इस तरह के मामले शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाए जाएं। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए?    
उत्तर- उन्होंने बिल्कुल ठीक कहा है। मैं आपसे सहमत हूं। कोई भी मामला शांतिपूर्ण तरीके से ही हल होना चाहिए। लेकिन एक बात मैं कहना चाहता हूं कि शांति केवल तभी रहेगी जब हम एक रहेंगे, संगठित और ताकतवर रहेंगे। यदि हम एक नहीं रहेंगे तो शांति भी नहीं रहेगी। कभी जब भारत-पाकिस्तान का मैच होता है, और दुर्भाग्य से भारत हार जाता है तो यहां कुछ लोग पटाखे फोड़ते हैं। ऐसे लोगों का चरित्र राष्ट्रीय तो नहीं कहा जा सकता। माननीय मोहन भागवत साहब ने यही बात कही थी। आप पूजा करें, नमाज पढ़ें या कोई और पूजा पद्धति करें, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। लेकिन हम सबका राष्ट्रीय चरित्र एक होना चाहिए क्योंकि यह देश हम सबका है। इसे शांत, साफ-सुथरा और समृद्ध रखना हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। शांति के लिए तुष्टिकरण पर भी रोक लगनी चाहिए।   

प्रश्न- क्या आप कांग्रेस की ओर इशारा कर रहे हैं?    
उत्तर- बिल्कुल। हम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों की ही बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने 70 सालों में मुसलमानों के भले के लिए कुछ नहीं किया। जबकि केंद्र सरकार ने जितने प्रधानमंत्री आवास दिए हैं, उसमें आधे से ज्यादा केवल मुसलमानों को मिले हैं। हमने उन्हें पक्का घर दिया, उनके बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल दिया। ऐसे में हमारा लक्ष्य सबको विकास की राह पर ले जाना है। हम तुष्टीकरण भी नहीं करेंगे, लेकिन विकास में किसी को पिछड़ने भी नहीं देंगे। 

प्रश्न- आप राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष हैं। आपको अध्यक्ष बने एक समय हो गया है, लेकिन अभी तक आपने अपने संगठन के पदों को नहीं भरा है। आप अपने संगठन के पदों को कब भरेंगे
उत्तर- आप जानते हैं कि हमारे यहां संगठन की एक प्रक्रिया होती है। अभी हमारा सदस्यता अभियान अपने अंतिम चरण में है। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। जल्दी ही आप देखेंगे कि हम अहम पदों पर अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देंगे। उसके बाद राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अपेक्षित प्रक्रिया पूरी करने के बाद करेगा।  


प्रश्न- आपकी पार्टी सरकार में है। आप लगातार पूरे राजस्थान में दौरे पर रहते हैं। आप कैसे समन्वय के साथ काम कर रहे हैं?  
उत्तर- पूरे देश में भाजपा का यही इतिहास रहा है कि हमारे राज्यों में प्रो-इनकं? बेंसी फैक्टर काम करता है। हम आपसे दावा करते हैं कि अब राजस्थान में हमेशा हमारी ही सरकार रहेगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हमें अपने सेवा कार्यों पर विश्वास है। कांग्रेस ने प्रदेश को केवल लूटा है। हमारे कार्यकर्ता एक-एक लाभार्थी को उसके अधिकार वाली योजनाओं का लाभ देने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। आप देखेंगे कि केंद्र सरकार की योजना हो या राज्य सरकार की, हम पूरे सामंजस्य के साथ काम करते हुए जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएंगे और उसका दिल जीतने में सफल रहेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed