फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Assembly Election 2018: youth voters to decide fate of BJP-congress

इस बार राजस्थान में सबसे युवा वोटर, लेकिन चुनेंगे एक उम्रदराज सरकार! 

Wed, 10 Oct 2018 01:27 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 10 Oct 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Election 2018: youth voters to decide fate of BJP-congress
राजस्थान चुनाव

राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है। करीब पौने पांच लाख मतदाता तय करेंगे कि इस बार राज्य में किसकी सरकार बनेगी। दिलचस्प बात ये है कि उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला युवा मतदाता करेंगे। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता भी होंगे जो पहली बार वोट डालेंगे। इस बार भाजपा और कांग्रेस की नजर ऐसे ही युवा मतदाताओं पर है। 

विज्ञापन



कुल 4.74 करोड़ मतदाताओं में 2.81 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 39 साल तक है। ये आंकड़ा कुल मतदाताओं का 59 फीसदी है। लेकिन एक तथ्य ये भी है कि भले ही राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या 2.81 करोड़ हो लेकिन विधानसभा में युवाओं की भागीदारी बेहद कम है। पिछले दो विधानसभा में 17.5 फीसदी विधायक ऐसे थे जिनकी उम्र 40 साल थी।  
विज्ञापन


कुल 4.74 करोड़ मतदाता 
2.81 मतदाताओं की उम्र 39 साल 
ये कुल मतदाताओं का 59 फीसदी 
17.5 फीसदी विधायकों की उम्र 40 साल तक
मंत्रियों की औसत उम्र 60 साल


मौजूदा भाजपा सरकार में मंत्रियों की औसत उम्र 60 साल है। जबकि पिछली गहलोत सरकार में भी मंत्रियों की औसत उम्र 59 साल थी। मौजूदा भाजपा सरकार में स्पीकर की उम्र ही 84 साल है। चार मंत्रियों की उम्र 70 से 75 साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आंकड़ों से साफ है कि भले ही भाजपा-कांग्रेस का दारोमदार युवा वोटरों पर हो, लेकिन टिकट वितरण में युवाओं की अनदेखी की जाती है। 59 फीसदी युवा वोटरों का आंकड़ा एक बड़ा आंकड़ा है। इस बार ये तस्वीर कितनी बदलती है ये कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगा।    


पांच राज्यों में चुनाव

चुनाव आयोग ने 6 अक्तूबर को पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। छत्तीसगढ़ में दो चरणों और बाकी चार राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग के इस एलान के साथ ही पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। 2019 आम चुनाव के मद्देनजर ये चुनाव बेहद अहम है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार 15 साल से सत्ता में है। वहीं राजस्थान में भाजपा ने 2013 में सत्ता में वापसी की थी। इस बार वसुंधरा राजे के सामने सत्ता बचाए रखने की कड़ी चुनौती है। विधानसभा चुनाव नतीजे ही 2019 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेंगे। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed