फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raja Raghuvanshi's murder, tourists visiting Meghalaya have to hire guides

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, अब पर्यटकों के लिए गाइड रखना हुआ अनिवार्य

Mon, 30 Jun 2025 08:35 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 08:35 PM IST
सार

Meghalaya: मेघालय प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक नया कदम उठाया है। अब पूर्वी खासी हिल्स जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए स्थानीय गाइड रखना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने यह फैसला राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद लिया है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi's murder, tourists visiting Meghalaya have to hire guides
सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद मेघालय सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने अब पहाड़ों में घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों को पंजीकृत गाइड के साथ जाना होगा। मेघालय के अधिकारियों ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर पूर्वी खासी पवर्तीय जिले में बाहरी इलाकों में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए गाइड रखना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह आदेश इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के एक महीने बाद आया है।
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया फैसला
पूर्वी खासी पवर्तीय जिले की उपायुक्त रोसेटा एम कुरबाह ने एक आदेश में कहा, सुरक्षा कारणों को देखते हुए अब सभी पर्यटकों के लिए क्षेत्र में पर्वतारोहण (और बाहरी गतिविधियों) के दौरान पंजीकृत गाइड की सेवाएं लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य गाइड सेवाएं न केवल आगंतुकों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी, बल्कि इससे अलग-थलग क्षेत्रों में खो जाने, चोट लगने की स्थिति या आपराधिक गतिविधियों का शिकार होने जैसी घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उपायुक्त रोसेटा एम कुरबाह जिला पर्यटन संवर्धन सोसाइटी की अध्यक्ष भी हैं। इन नए फैसले के पीछे उन्होंने राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया। उक्त घटना की पूरे देश में चर्चा हो रही है और मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Uttarakhand Cloudburst: लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चारधाम यात्रा को लेकर जानें बड़ा अपडेट

गाइड नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना

पर्यटन अधिकारियों ने कहा कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा तथा उल्लंघन करने वालों को जुर्माना भरना पड़ सकता है या उन्हें विभिन्न मार्गों पर जाने से रोका जा सकता है। प्रशासन ने निर्देश को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिक प्रशिक्षित गाइड तैनात करने तथा स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने की भी योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed