{"_id":"5e29b5dc8ebc3e4ae9529704","slug":"raj-thackeray-will-support-of-central-govt-on-caa-against-pakistan-bangladesh-illegal-infiltrators","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक, बांग्लादेश से आए मुस्लिम घुसपैठियों को भगाने के लिए करेंगे केंद्र का समर्थन: राज ठाकरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक, बांग्लादेश से आए मुस्लिम घुसपैठियों को भगाने के लिए करेंगे केंद्र का समर्थन: राज ठाकरे
Thu, 23 Jan 2020 08:33 PM IST
आसिम खान
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
राज ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर केंद्र सरकार को समर्थन देने की बात कही है। मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि सीएए पर बहस हो सकती है, लेकिन हम किसी ऐसे व्यक्ति को देश में शरण क्यों दें, जो अवैध रूप से बाहर से आया हो?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए मुस्लिम घुसपैठियों को देश से बाहर करने के लिए हम केंद्र सरकार का समर्थन करेंगे। उन्होंने आगे कहा, मैं कुछ मुद्दों पर राज्य के गृहमंत्री या मुख्यमंत्री से मिलूंगा। भारत के मुस्लिम मौलवी दूसरे देशों में जाते हैं, किसी को नहीं पता कि वे क्या करते हैं, यहां तक कि पुलिस भी नहीं जा सकती।
विज्ञापन
Raj Thackeray, Maharashtra Navnirman Sena (MNS) chief, in Mumbai: We will take out a huge rally on 9th February to drive illegal infiltrators, from Pakistan and Bangladesh, out of India. https://t.co/EuQq9JQBf9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 23, 2020
राज ठाकरे ने आगे कहा कि हम नौ फरवरी को पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए अवैध घुसपैठियों को भगाने के लिए एक विशाल रैली का आयोजन करेंगे।
राज ठाकरे के बेटे की राजनीति में एंट्री
राज ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई में पार्टी के पहले महाधिवेशन पर नया झंडा लॉन्च किया। यह वही झंडा है, जिसकी तस्वीरें दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। साथ ही एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को भी आज पार्टी में शामिल किया गया है।
एमएनएस के पांच रंग के झंडे को अब भगवा रंग दिया गया है और इस झंडे में शिवाजी महाराज के शासनकाल की मुद्रा प्रिंट है। झंडे पर संस्कृत में श्लोक लिखा गया है- 'प्रतिपच्चन्द्रलेखेव वर्धिष्णुर्विश्ववन्दिता, शाहसूनो: शिवस्यैषा मुद्रा भद्राय राजते।'
झंडे को लॉन्च करने से पहले राज ठाकरे ने अपने चाचा बाल ठाकरे को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि आज बाल ठाकरे की 94वीं जयंती है। हाल में हुई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एमएनएस ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन उन्हें केवल एक सीट पर जीत मिली।