{"_id":"5b5b2b844f1c1b6f668b5b46","slug":"raj-thackeray-said-muslims-should-offer-namaz-at-home-not-on-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर नहीं घर पर नमाज अदा करें मुस्लिम, अजान के लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत: राज ठाकरे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सड़क पर नहीं घर पर नमाज अदा करें मुस्लिम, अजान के लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत: राज ठाकरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 27 Jul 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिमों के घर से बाहर नमाज अदा करने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिमों को सड़क पर नहीं बल्कि घर पर ही नमाज अदा करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा 'अजान के लिए मुस्लिमों को लाउडस्पीकर की क्या जरूरत? ऐसा करके आप क्या दिखाने की कोशिश करते हैं? अगर आप नमाज अदा करना चाहते हैं तो इसे घर पर करिए। आप इसे सड़क पर क्यों अदा करते हैं?'
विज्ञापन
गुरु पुर्णिमा के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि 'सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। अगर सभी यह समझने लगे तो देश और राज्यों में किसी तरह का विरोधाभास नहीं पैदा नहीं होगा।
विज्ञापन
I always ask Muslims that why do you need loudspeakers for Azaan? Who do you want to show? If you want to offer namaz, offer it at home. Why do you offer it on roads?: Raj Thackeray, Maharashtra Navnirman Sena (MNS) pic.twitter.com/EDE5W1YZfL
— ANI (@ANI) July 27, 2018
मराठा आंदोलन का किया समर्थन
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग पर अड़े मराठा आंदोलन का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हिंसा राज्य सरकार की नाकामी का प्रतीक है। अगर भाजपा सरकार राज्य की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उन्हें सत्ता संभालने का कोई हक नहीं।'