फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray MNS workers will perform Maha aarti at their local temples across the state

राज ठाकरे की बड़ी घोषणा: तीन मई को पूरे महाराष्ट्र के मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर 'आरती' करेगी पार्टी

Tue, 19 Apr 2022 01:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Apr 2022 01:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र में  राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने तीन मई को राज्य भर के अपने स्थानीय मंदिरों में 'महा आरती'  करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Raj Thackeray MNS workers will perform Maha aarti at their local temples across the state
raj thackeray

विस्तार

महाराष्ट्र में अजान और हनुमान चालीसा विवाद के बीच राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता 3 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर राज्य भर के अपने स्थानीय मंदिरों में 'महा आरती' करेंगे। ये आरती लाउडस्पीकर से की जाएगी। इसके अलावा एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे आज अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे। इस बैठक में मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने के लिए तीन मई के अल्टीमेटम, औरंगाबाद में  एक मई को पार्टी की बैठक और जून में अयोध्या यात्रा के मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर आज डीजीपी करेंगे बैठक
महाराष्ट्र के डीजीपी सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर आज सभी पुलिस आयुक्तों, आईजी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहले भी राज ठाकरे ने दिया था विवादित बयान
बता दें कि इससे पहले राज ठाकरे ने 17 अप्रैल को एक बयान देते हुए कहा था कि हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया। लेकिन अगर आप (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर करते हैं, तो हमलोग भी इसके लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है।


मुंबई : 70 फीसदी मस्जिदों ने अजान में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर दिया बंद
मुंबई में धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर विवाद के बीच ही 70 फीसदी अधिक मस्जिदों ने सुबह की अजान में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सभी मस्जिदों से 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। दिन की सबसे पहली अजान सुबह पांच बजे होती है। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक कई मस्जिदों ने लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी है। लाउडस्पीकर विवाद के बीच पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की थी। पुलिस ने सभी से लाउडस्पीकर के लिए पूर्व अनुमति लेने और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करने को कहा है। पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed