फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rainfall in these states, now alert in UP, Uttarakhand, Himachal Pradesh, know todays weather condition

Weather Update Today: इन राज्यों में हो रही वर्षा, अब यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Tue, 19 Jul 2022 07:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Jul 2022 07:41 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मानसून की वर्षा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य में 19 से 22 जुलाई के बीच गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। 

विज्ञापन
Rainfall in these states, now alert in UP, Uttarakhand, Himachal Pradesh, know todays weather condition
देश के कई राज्यों में वर्षा का दौर जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में भारी से मध्यम वर्षा का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आजकल में यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर में गरज के साथ हल्की या मध्यम वर्षा होगी। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा होगी। दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की वर्षा हो सकती है। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मानसून की वर्षा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य में 19 से 22 जुलाई के बीच गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। आईएमडी ने इसे लेकर डार्क यलो अलर्ट जारी किया है।अगले दो दिनों में पूरे यूपी में मानसून सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 21 और 22 जुलाई को भी राज्य के पहाड़ी जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और कल देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर व हरिद्वार जिलों में कुछेक जगह बहुत भारी बारिश के आसार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में भी अलर्ट
आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कुछ जगह भारी वर्षा हो सकती है। मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक व तेलंगाना में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 


ये मौसमी सिस्टम सक्रिय, करा रहे वर्षा
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार देश में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। इनके कारण देशभर में वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बना दबाव क्षेत्र अब गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास बना हुआ है। वहीं, मानसून की द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बने हुए निम्न दबाव के क्षेत्र से होते हुए ओडिशा के गोपालपुर और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इससे हवा में नमी बनी रहेगी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसी तरह गुजरात तट से महाराष्ट्र तट तक एक अन्य द्रोणिका फैली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed