{"_id":"5d1756a48ebc3e3cdb33235b","slug":"rain-water-in-the-viewing-gallery-of-statue-of-unity-vadodara-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की व्यूइंग गैलरी में भरा पानी, परेशानी का सामना कर रहे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की व्यूइंग गैलरी में भरा पानी, परेशानी का सामना कर रहे लोग
Sat, 29 Jun 2019 07:52 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 29 Jun 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (फाइल फोटो)
- फोटो : PMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वडोदरा में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की व्यूइंग गैलरी में पानी भर गया है। हालांकि, व्यूइंग गैलरी काफी ऊंचाई पर है जिसकी वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गैलरी में पूरी तरह से पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम सुहाना होने की वजह से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। लेकिन, पानी भरने की वजह से यहां घूमने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों की भीड़ को देखते हुए गैलरी से पानी निकालने का काम तेज कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ फतेहगंज इलाके में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
घायल सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि यह परिवार मध्यप्रदेश का रहने वाला है और निर्माण स्थल के पास काम करता है। घटना के वक्त ये सभी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे।
तभी आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी। वडोदरा जिला खाद्य नियंत्रण ने बताया कि शहर में शुक्रवार शाम छह बजे तक नौ मिमी बारिश हुई है।