फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain mayhem: Kashmir cut off from rest of India, rising Yamuna threatens Delhi, News in Hindi

मौसम: जम्मू-हिमाचल में भूस्खलन, कश्मीर से कटा संपर्क; पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर, दिल्ली में यमुना उफान पर

Fri, 05 Sep 2025 04:53 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 05 Sep 2025 04:53 AM IST
सार

Rain mayhem In India: देशभर में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को उत्तरी राज्यों में लगातार और मूसलाधार बारिश हुई, हिमाचल प्रदेश मानसून की शुरुआत से ही प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है और यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण दिल्ली प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
Rain mayhem: Kashmir cut off from rest of India, rising Yamuna threatens Delhi, News in Hindi
देश में मौसम और बारिश का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश का अधिकांश हिस्सा बाढ़-बारिश से त्राहिमाम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य अभी लापता हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन की घटना में पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


भूस्खलन से यातायात बाधित
वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी पांच जगहों पर भूस्खलन के कारण यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। कुल्लू जिला मुख्यालय में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे इनर अखाड़ा बाजार में दो घर मठ क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आ गए। मलबे में दबे 10 लोगों में से तीन को बचा लिया गया। लेकिन एक की मौत हो गई और एक महिला समेत छह लोग अभी लापता है। एक दिन पहले भी यहां हुए भूस्खलन के बाद से दो लोग लापता हैं।
विज्ञापन


किश्तवाड़ में भूस्खलन
उधर, किश्तवाड़ में रटले जल विद्युत परियोजना स्थल द्राबशाल्ला में भूस्खलन के कारण पांच लोग मलबे में दब गए। नागरिक प्रशासन, पुलिस और रेड क्रॉस टीम ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर उन्हें बचा लिया। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तरांखड, राजस्थान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक हर जगह हालात बिगड़े हुए हैं। नदियां रौद्र रूप दिखा रही हैं और जगह-जगह जमीन धसकने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, इस दिन से थमेगी बारिश, फिर बढ़ेगा पारा; जानें फिर कब आएगी बरसात

अमृतसर और गुरदासपुर में कृषि मंत्री का दौरा
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को हालात का जायजा लेने अमृतसर और गुरदासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात एकदम जल प्रलय जैसे हैं। संकट की इस घड़ी में केंद्र राज्य के साथ खड़ा है। इस बीच, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाके बृहस्पतिवार को बारिश से बेहाल रहे। चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 20.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।


पूरे देश में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तरांखड, राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक अधिकांश हिस्सों के लिए शुक्रवार को ऑरेंज या यलो अलर्ट जारी कर रखा है। गुजरात, कच्छ, सौराष्ट्र में तो 7 सितंबर तक का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 8 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है।

पाकिस्तान से लगती सीमा पर बाड़ क्षतिग्रस्त
जम्मू और पंजाब के अग्रिम इलाकों में बाढ़ के कारण पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर करीब 110 किलोमीटर से ज्यादा लंबी बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा बीएसएफ की 90 चौकियां भी जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed