फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain kills 13 in Andhra, Telangana; Mumbai reels too

आंध्रप्रदेश-तेलंगाना में बारिश का कहर जारी, 13 मरे, मदद के लिए बुलाई गई सेना

Sat, 24 Sep 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
Rain kills 13 in Andhra, Telangana; Mumbai reels too
- फोटो : PTI
कुछ दिन राहत के बाद देश के कुछ हिस्सों में जारी भारी बारिश से शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13 लोगों की जान चली गई। वहीं मुंबईवासियों के लिए भी भारी बारिश परेशानी का सबब बनी।
विज्ञापन


आंध्रप्रदेश में बारिश की वजह से आज चार और मौतें होने की खबर है, जिससे मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। वर्षा जनित घटनाओं की वजह से गुंटूर में छह और विशाखापत्तनम में तीन लोगों की मौत हुई है। पड़ोसी तेलंगाना के मेडक जिले में बारिश से संबंधित अलग अलग घटनाओं में चार व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि छह अन्य जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


आंध्रप्रदेश में गुंटूर और कृष्ण नदी के उपरी जलग्रहण क्षेत्रों में अधिक बारिश होने की वजह से केएल राव सागर जलाशय तकरीबन पूरा भर गया है। इसकी कुल क्षमता 45.77 टीएमसी फुट की है और इसमें अभी 30 टीएमसी फुट पानी है। केएल राव सागर जलाशय से 1.51 क्यूसेक बाढ़ का पानी छोड़ा जा रहा है जो विजयवाड़ा में कृष्णा नदी पर बने प्रकाशम बांध में पहुंच रहा है। गुंटूर और सिकंदराबाद के बीच लगातार दूसरे दिन भी रेल सेवा स्थागित रही क्योंकि छोटी नदियों के अधिक भर जाने की वजह से सत्तेनपल्ली के पास दो किलोमीटर से ज्यादा दूरी की पटरियां बह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना को दी गई बाढ़ प्रभावित इलाकों के नक्शे और सूचनाएं

Rain kills 13 in Andhra, Telangana; Mumbai reels too
हैदराबाद में आज लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश जा रही जिस वजह से तेंलगाना सरकार को आईटी कंपनियों से कहना पड़ा कि वे अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की इजाजत दें और सरकार ने कुछ इलाकों में बचाव अभियान के लिए सेना की मदद मांगी है। राज्य सरकार ने ग्रेटर हैदराबाद इलाके में आज और कल के लिए शैक्षिक संस्थान में छुट्टी का ऐलान किया है।

एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें (सेना को) गचिबॉली, निजामपेट, अलवल और हकीमपेट जैसे इलाकों के नक्शे और सूचनाएं दी गई हैं। जब भी हम उन्हें बुलाएंगे वे कार्रवाई करने को तैयार है। उधर, मुंबईवासियों की आज की सुबह भारी बारिश से शुरू हुई। वहीं छह दिनों से शहर और इसके बाहरी इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने महानगर में और भारी बारिश का अनुमान जताया है।

नगर निकाय के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ ने कहा कि उन्हें समूचे शहर में सड़कों पर गड्ढे होने की कई शिकायतें मिलीं हैं। इन गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed