फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Live: पंजाब में भारी बरसात से बाढ़ जैसे हालात, हिमाचल में 80 सड़कों पर आवाजाही ठप

Fri, 05 Aug 2022 04:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 05 Aug 2022 04:07 PM IST
खास बातें

Weather News Update Today Flood in Kerala News in Hindi: आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा शाामिल हैं। 

विज्ञापन
Weather Live Updates Today Flood in Kerala Heavy Rain Monsoon in UP Bihar Imd Rainfall Alert 05 Aug 22
पठानकोट में भारी बरसात के कारण जमा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

लाइव अपडेट

03:49 PM, 05-Aug-2022

केरल के कोझिकोड में भारी बारिश से जलजमाव

केरल के कोझिकोड जिले में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते पानी का जमाव हो गया है। पानी में जमीन और फसल डूबने से किसानों को नुकसान हुआ है।  
02:35 PM, 05-Aug-2022

दिल्ली में जलभराव और यातायात प्रभावित

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को सुबह भारी बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, इस वजह से कई इलाकों में पानी भर गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। मध्य दिल्ली और साकेत, मालवीय नगर, बुराड़ी, जीटीबी नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर तथा कैलाश हिल्स में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को आगाह करने के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं और लोगों से उसके मुताबिक अपनी यात्रा संबंधी निर्णय करने को कहा है।
विज्ञापन
01:42 PM, 05-Aug-2022

पठानकोट में भारी बरसात से बाढ़ जैसे हालात

पंजाब में शुक्रवार को तेज बरसात ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। पठानकोट में भारी बरसात से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं अमृतसर में सुबह से हो रही बारिश के चलते अलग-अलग इलाकों और मुख्य सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश ने अमृतसर नगर निगम के सीवरेज पर सफाई के प्रबंधों की पोल खोल दी। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश लगातार जारी है।
01:21 PM, 05-Aug-2022

भूस्खलन की वजह से जम्मू श्रीनगर राजमार्ग, मुगल रोड बंद

जम्मू कश्मीर के रामबन और पुंछ जिलों में शुक्रवार को कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के एक जत्थे सहित करीब सौ वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण रामबन के महर और कैफेटेरिया मोड़ पर पत्थरों के गिरने से राजमार्ग अवरूद्ध हो गया।
 
01:04 PM, 05-Aug-2022

केरल: दक्षिणी जिलों में राहत, आठ उत्तरी जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

केरल के दक्षिण जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली, जबकि मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के उत्तरी हिस्से के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कसारगोड जिलों के लिए भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
 
12:16 PM, 05-Aug-2022

जम्मू में आठ अगस्त तक बरसेंगे बादल

जम्मू शहर में शुक्रवार सुबह अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच से आठ अगस्त तक बारिश होगी। शहर में बारिश गुरुवार रात से जारी है। गुरुवार को दिन बार गर्मी ने लोगों को बूरा हाल कर दिया था। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को सुबह जिले में गर्मी व उमस के कारण लोग परेशान हो रहे थे, जिसके चलते रात 11 बजे अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हुई। पिछले दो दिनों से शहर में तेज धूप निकल रही थी, जिससे दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:55 AM, 05-Aug-2022

उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है।
11:53 AM, 05-Aug-2022

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रवक्ता के अनुसार, बीते 24 घंटे में बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 11 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में सात सेंटीमीटर, नागौर के मकराना में सात सेंटीमीटर, सवाईमाधोपुर के बामनवास और जैसलमेर के पोखरण, जयपुर के विराटनगर, डूंगरपुर के आसपुर, अलवर के किशनगढ़ में छह-छह सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
11:44 AM, 05-Aug-2022

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह मध्यम बारिश हुई, जिससे उमस से राहत मिली। साकेत, मालवीय नगर, बुराड़ी, जीटीबी नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर और कैलाश हिल्स में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के बीच रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।
11:21 AM, 05-Aug-2022

केरल सीएम ने स्टालिन को लिखी चिट्ठी

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को पत्र लिखकर भारी बारिश के बीच मुल्लापेरियार बांध के जलग्रहण क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने पानी के निर्वहन को विनियमित करने में सीएम स्टालिन के हस्तक्षेप की भी मांग की।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed